कैश बुक एवं बिल रजिस्टर से मिलान कर फर्जी संदिग्ध आहरण की जांच के निर्देश कटनी (5 मार्च) - कलेक्टर अवि प्रसाद नें फर्जी आहरण के प्रकरण प्रकाश में आनें के पश्चात जिले के समस्त कार्याेलयों के विभाग प्रमुख एवं आहरण संवितरण अधिकारी को वित्तीय वर्ष 2022-23 के माहवार प्थ्डप्ै से जनरेट त्मबवदबपसंजपवद त्मचवतज का सही से अवलोकन कर कैश बुक एवं बिल रजिस्टर से मिलान कर फर्जी संदिग्ध आहरण की जांच करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने फर्जी आहरण के प्रकरण मिलने पर तत्काल जिले में अपर कलेक्टर कटनी की अध्यक्षता में गठित जांच समिति एवं जिला कोषालय कटनी को सूचित करने हेतु निर्देशित किया है। विदित हो कि जिले में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बडवारा, उप संचालक पशु चिकित्सा कटनी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी ढीमरखेडा, जनपद पंचायत ढीमरखेडा, जनपद पंचायत बडवारा, लोक निमार्ण विभाग एवं जिला सांख्यिकीय कार्यालय में फर्जी आहरण के प्रकरण प्रकाश मे आये है, जिसमे समान स्वीकृत आदेश को फर्जी तरीके से दोबारा उपयोग कर फर्जी खातो में आहरण किया गया है। उक्त के संबंध मे संचालनालय कोष एवं लेखा पर्यावास भोपाल के पत्र के माध्यम से दोहरे एवं संदिग्ध आहरण के ऐसे प्रकरण जिले के अन्य कार्यालयो मे होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुये जांच कराने के निर्देश दिये गये है। अतः जिले के समस्त कार्यालयों के आहरण संवितरण अधिकारी को कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने कार्यालय द्वारा भुगतान किये गये शासकीय सेवक एवं हितग्राहियों के बैंक खाता नंबर प्थ्डप्ै च्ंलउमदज व्तकमत स्पेज से जांच कर संबंधितो को भुगतान सुनिश्चित करने की कार्यवाही 07 दिवस की समय-सीमा पूर्ण कर इस आशय का प्रमाण पत्र जिले में गठित जांच समिति एवं जिला कोषालय अधिकारी कटनी को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया है। इस कार्य को पूर्ण कराने एवं मॉनीटरिंग हेतु अभय कुजूर सहायक कोषालय अधिकारी को दायित्व प्रदान किया गया है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारी को पारित देयकों की जांच करने एवं कोई भी फर्जी भुगतान संबंधी प्रकरण नही है का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। इसके पश्चात भी यदि कोई फर्जी भुगतान संबंधी प्रकरण पाये जायेंगे तो आहरण एवं संवितरण अधिकारी उत्तरदायी होगे।
Read moreकटनी कलेक्टर अवि प्रसाद ने अवैध कॉलोनी निर्माण के लिए दोषी मानते हुए स्लीमनाबाद तहसील के भेडा ग्राम निवासी वेदप्रकाश मिश्रा के विरूद्ध पुलिस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देष दिए है। कलेक्टर न्यायालय मे प्रचलित इस मामले मे अनुविभागीय अधिकारी कटनी के प्रतिवेदन के आधार पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने वेदप्रकाश मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कि आपको अवैध कॉलोनी निर्माण का दोषी मानते हुए म0प्र. ग्राम पंचायत कॉलोनियों का निर्माण नियम के तहत क्यां न कॉलोनी का प्रबंधन ले लिया जाये। इमलिया मे वेद प्रकाश मिश्रा द्वारा वैध अनुमति के बिना पृथक -पृथक 24 व्यक्तियों को वर्गफुट मे भूमि विक्रय की गई जो मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम के तहत अवैध कॉलोनी निर्माण को प्रमाणित करता है। इसलिए अनुविभागीय अधिकारी कटनी को न्यायालय कलेक्टर द्वारा एफ.आई.आर दर्ज कराने निर्देशित किया गया है। अवैध कॉलोनी निर्माण की भूमि आवासीय प्रयोजन हेतु डायवर्टेड है, जिसमें प्लाट के रूप में 24 व्यक्तियों को विक्रय किया गया है। पक्का रास्ता तथा नाली का निर्माण नहीं है। पार्क हेतु भूमि नहीं छोड़ी गई तथा विदयुत हेतु पृथक से ट्रांसफार्मर तथा विदयुत पोल नहीं लगवाये गये हैं। भूमिस्वामी वेदप्रकाश पिता श्रीधर मिश्रा द्वारा कॉलोनाईजर लायसेंस तथा वैध ले आउट प्लान संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गये हैं। उक्त प्लाटिंग स्थल नयागांव इमलिया खदान के पास है। अनुविभागीय अधिकारी कटनी के द्वारा यह भी प्रतिवेदित किया गया कि तहसीलदार कटनी ग्रामीण द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर प्रकरण दर्ज करते हुये दिनांक 25 नवंबर 2022 को स्थगन आदेश जारी किया गया। प्रकरण में जारी स्थगन आदेश जारी किये जाने के उपरांत भी निर्माण कार्य बंद नहीं हुआ।
Read moreजिले के 14 बालिका छात्रावास में लाइब्रेरी की सुविधा के नवाचार कलेक्टर अविप्रसाद
Read moreसिलौंडी के प्रसिद्ध बाला जी मंदिर में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा चल रही है जिसमें आज भगवान कृष्णा सुदामा की...
Read moreकटनी (4 मार्च) - भारतीय रेड क्रास सोसायटी जिला शाखा कटनी की सामान्य सभा की बैठक का आयोजन शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर...
Read moreकटनी (4 मार्च) - आगामी होलिका दहन, धुरेड़ी, परीवा, रंगपंचमी, चौत्र नवरात्र, शबे बारात, जवारा बैठकी रामनवमी, जवारा विसर्जन रामवनवमी जुलूस त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जिला स्तरीय शांति...
Read moreकटनी - कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर शनिवार को मण्डी प्रांगण के बाहर थोक फल सब्जी का व्यवसाय कर रहे...
Read moreकटनी( 04 मार्च )-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को रीवा के मऊगंज में संबल योजना के आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से...
Read moreकटनी ( 04 मार्च )-कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर अवि प्रसाद की अध्यक्षता में जिला पंचायत और महिला एवम् बाल विकास विभाग की...
Read moreहोली का पर्व दिनांक 08.03.2023 दिन बुधवार को मनाया जाना है। बुधवार एवं शनीवार को पानी की सप्लाई नहीं की...
Read more© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.
© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.