पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ढीमरखेड़ा पुलिस को चोरी के प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा निरीक्षक महिमा रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका बरामद किया है।
*घटना का विवरण* – दिनांक 04.08.2026 को फरियादिया मनीषा कोल, पति वीरेंद्र कोल, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम ढीमरखेड़ा, थाना ढीमरखेड़ा ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 28.07.2026 को अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गया।
रिपोर्ट के आधार पर थाना ढीमरखेड़ा में अपराध क्रमांक 435/2026 अंतर्गत धारा 331(3), 305(ए) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
विवेचना के दौरान फरियादिया ने बताया कि घटना वाले दिन ग्राम पहरुआ निवासी मलिका उर्फ शीतल कोल उसके घर आई थी, जिस पर उसे संदेह था। पुलिस द्वारा संदेही महिला की तलाश कर उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए।
आरोपी महिला को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
*विशेष भूमिका* – इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक महिमा रघुवंशी, उप निरीक्षक सुरेश चौधरी, आरक्षक पंकज सिंह एवं आरक्षक गंधर्व सिंह की विशेष भूमिका रही।

