सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को समय-सीमा में अटेंड न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी कटनी (3 जुलाई) - सी.एम.हेल्पलाईन मे निर्धारित...
Read moreकटनी वन परिक्षेत्र के एनकेजे की सीमा से लगे हिरवारा ग्राम में दुर्लभ प्रजाति का पैंगोलिन सुबह-सुबह लोगों को देखने...
Read moreगुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रेमनारायण भगवान कटनी में शिष्यों गुरु चरणों की पूजा करहर्षोल्लास से गुरु पूर्णिमा का...
Read moreकटनी। नवीन शिक्षण सत्र में जिले की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य को लेकर जिला शिक्षा समिति की...
Read moreकटनी रविवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एनकेजे कटनी में सुपर 100 प्रवेश परिक्षा जेईई शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। जिला शिक्षा अधिकारी पीपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त परीक्षा हेतु जिले के कुल 155 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इन विद्यार्थियों में से रविवार को आयोजित परीक्षा के दौरान कुल 131 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए। शेष 24 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों के बैठने संबंधी और अन्य सहायता की व्यवस्था अच्छी प्रकार से की गई। केंद्रों का निरीक्षण जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी सिंह ,सहायक संचालक शिक्षा राजेश आग्रहरी के द्वारा किया गया। परीक्षा उपरांत विद्यार्थियों का उत्साह देखने योग्य था। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता की आशा जताई। जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों से परीक्षा को लेकर उनके अनुभव पूछे और उन्हें उनके परीक्षा परिणामों के लिए शुभकामनाएं दी।
Read moreकटनी मध्यप्रदेश सरकार द्वारा युवाओ के विकास के लिए महत्वपूर्ण मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना के बैच 2 का शुभारम्भ किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के 'Earn and Learn' के मॉडल पर आधारित मुख्यमंत्री यूथ इंटर्नशिप फॉर डेवलपमेंट प्रोग्राम मध्य प्रदेश (CMYIPDP) मध्यप्रदेश सरकार की एक फ्लैगशिप इनिशिएटिव योजना है। इस योजना के तहत राज्य के युवाओं को अपना कौशल बढ़ाने, प्रोफेशनल वातावरण में कार्य करने और मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र के रूप में प्रदेश के विकास में योगदान देने का अवसर प्रदान किया जाएगा। योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड में 15 इंटर्न्स, प्रदेश भर में कुल 4695 युवाओं चयन किया जाएगा। योजना के तहत कटनी जिले से 90 इंटर्न (सीएम जन सेवा मित्र) का चयन किया जाएगा। जिनको इस योजना के तहत विकास योजनाओं का कार्य अनुभव दिया जाएगा। मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना में आज से 10 जुलाई 2023 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से https://services.mp.gov.in/main/citizen/services/ui#intr/apply पर आवेदन किए जा सकते है। इसके लिए पिछले 2 वर्षाे में न्यूनतम 50 प्रतिशत से स्नातक, स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होना चाहिए। इस योजना के द्वारा “मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र” बनने का मौका मिलेगा। चयनित उम्मीदवारों को मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 8 हजार रूपये का स्टायपेंड दिया जायेगा एवं इंटर्नशिप की कार्यवधि 6 माह की होगी।
Read moreकटनी। यूपीएससी हो या एमपीपीएससी, या फिर रेलवे, बैंकिंग, एसएससी सहित कोई अन्य प्रतियोगी परीक्षा...अब आपको इसकी तैयारी के लिए...
Read moreकटनी। जिले से कुपोषण को समाप्त करने चलाए जा रहे सामाजिक अनुष्ठान में जहां एक ओर कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद...
Read moreकटनी ( 02 जुलाई )- मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना रोजगार का अमूल्य अवसर है। युवाओं में क्षमता संवर्धन कर उन्हें पंख देने की योजना है। जिससे युवा खुले आसमान में ऊँची उड़ान भर सकें और उन्हें रोजगार, प्रगति और विकास के नित नए अवसर मिलेंगे। योजना के तहत प्लेसमेंट 15 जुलाई से आरंभ होगा तथा कार्य सीखाने वाले प्रतिष्ठान और राज्य शासन के बीच 31 जुलाई से अनुबंध की कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी। तथा एक अगस्त से युवा, कार्य आरंभ कर देंगे। कार्य से सीखने की अवधि में युवाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। योजना में प्रशिक्षण के लिए 703 कार्य-क्षेत्र चिन्हित किए गए हैं। इसमें विनिर्माण क्षेत्र, इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल, प्रबंधन, मार्केटिंग, होटल मैनेजमेंट, टूरिज्म, ट्रेवल, अस्पताल, रेलवे, आई.टी. सेक्टर, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, बैंकिंग, बीमा, लेखा, चार्टर्ड एकाउंटेंट और अन्य वित्तीय सेवाओं से जुड़े प्रतिष्ठानों को जोड़ा जाएगा। मीडिया, कला, कानूनी और विधि सेवाएँ, शिक्षा-प्रशिक्षण तथा सेवा क्षेत्र में कार्यरत प्रतिष्ठान भी योजना में सम्मिलित होंगे। योजना से प्रशिक्षणार्थियों को उद्योग उन्मुख प्रशिक्षण, नवीनतम तकनीक और प्रक्रियाओं में दक्षता प्राप्त होगी, जिससे उनके नियमित रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। योजना से प्रमुख प्रतिष्ठानों को जोड़ने के लिए संभाग और जिला स्तर पर गतिविधियाँ संचालित होंगी। इस महत्वाकांक्षी योजना से देश और प्रदेश के प्रतिष्ठित औद्योगिक तथा निजी संस्थानों को जोड़ा जाएगा। प्रतिष्ठान के पास पेन नंबर और जीएसटी पंजीयन होना आवश्यक होगा। प्रतिष्ठान अपने कुल कार्यबल के 15 प्रतिशत की संख्या तक छात्र प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण दे सकेंगे। योजना में 12वीं उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों को 8 हजार रूपए, आईटीआई उत्तीर्ण को 8 हजार 500 रूपए, डिप्लोमा उत्तीर्ण को 9 हजार रूपए और स्नातक उत्तीर्ण या उच्च शैक्षणिक योग्यता वालों को 10 हजार रूपए प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। स्टाइपेंड की 75 प्रतिशत राशि राज्य शासन की ओर से प्रशिक्षणार्थी को डीबीटी से भुगतान की जायेगी। संबंधित प्रतिष्ठान को निर्धारित न्यूनतम स्टाइपेंड की 25 प्रतिशत राशि प्रशिक्षणार्थी के बैंक खाते में जमा करानी होगी।
Read moreकटनी कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर वर्षा काल के दौरान दूषित जल से फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम हेतु जल स्रोतों मे सोडियम हाइपोक्लोराइट लिक्विड के माध्यम से जल शुद्धीकरण का कार्य कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग परियोजना खंड कटनी अंतर्गत जिले में कुल 10 हजार 606 हैंडपंप के साथ ही पूर्व से 343 नल जल योजना स्थापित है। वर्षा काल मैं हैंड पंप एवं नल जल योजनाओं के स्त्रोतों से प्राप्त होने वाले जल के शुद्धीकरण हेतु कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर विभाग द्वारा अभियान के तौर पर उपखंड कटनी, विजयराघवगढ़ एवं स्लीमनाबाद के समस्त स्रोतों को सोडियम हाइपोक्लोराइट लिक्विड के माध्यम से जल शुद्धीकरण हेतु सभी स्त्रोतों में सोडियम हाइपोक्लोराइट लिक्विड को पानी में घोलकर डाला जा रहा है। अभी तक लगभग 1000 स्त्रोत का क्लोरिनेशन किया जा चुका है। यह प्रक्रिया आगे भी सतत रहेगी। विभाग द्वारा बताया गया की सभी उपखंड में यह निगरानी रखी जा रही है कि कहीं भी पेयजल स्त्रोत दूषित न हो एवं दूषित पेयजल से फैलने वाली बीमारियों का प्रकोप ना हो तथा ग्रामीण जन को स्वस्थ एवं शुद्ध पेयजल मिलता रहे। इसके साथ ही ग्राम पंचायत से हैंड पंप के आसपास गंदगी ना होने देने तथा हैंड पंप के आसपास साफ सफाई रखने एवं हैंडपंप के आसपास गंदा पानी इकट्ठा ना होने देने की अपील की जा रही है। गठित टीम के पास पर्याप्त मात्र में सोडियम हाइपोक्लोराइट उपलब्ध कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देशन में हैंडपंप मैकेनिकों की टीम बनाई गई है जिनके द्वारा पेयजल स्रोतों का क्लोरिनेशन किया जा रहा है। साथ ही हैंडपंप संधारण कार्य हेतु लगाए गए संधारण वाहन में भी पर्याप्त मात्रा में सोडियम हाइपोक्लोराइट की बॉटल रखवाई गई हैं ,जहां भी हैंडपंप सुधार कार्य होता है उसके पश्चात जल शुद्धीकरण का कार्य भी किया जा रहा है। वर्तमान में विभाग के स्टोर में पर्याप्त मात्रा में सोडियम हाइपोक्लोराइट सॉल्यूशन उपलब्ध
Read more© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.
© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.