कटनी ( 20 फरवरी )- स्लीमनाबाद तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल धरवारा कनौजा के पटवारी हल्का नंबर 33 के पटवारी महेंद्र मिश्रा को नामांतरण कार्य...
Read moreरीठी पुलिस ने किया बैंक मे चोरी गिरोह का खुलासा दिनांक08.02.2023 की रात ग्राम देवगांव बैंक मे हुई चोरी की...
Read moreकटनी। शासकीय महाविद्यालय विजयराघवगढ़ मैं विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर स्वावलंबन एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग...
Read moreकटनी (20 फरवरी)- असाटी वैश्य समाज की महिला मिलन समारोह की रविवार देर शाम तक आयोजित बैठक में महिला कार्यकारिणी...
Read moreउमरियापान में महाशिवरात्रि पर्व पर अनुराग रामायण मंडल के द्वारा भगवान शंकर व माता पार्वती की बारातनिकाली गई। बैंडबाजों और...
Read moreकटनी (19 फरवरी ) अंकुर अभियान के तहत रविवार को कलेक्टर अवि प्रसाद और पुलिस अधीक्षक सुनील कुमर जैन ने शासकीय महाविद्यालय बरही के प्रांगण में पौधारोपण किया। इस मौके पर जिला पंचायत के सी.ई.ओ शिशिर गेमावत और प्राचार्य आर.के.वर्मा ने भी पौधा रोपा। छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय कलेक्टर श्री प्रसाद के यहां पहुंचते ही छात्रों ने सेल्फी ली और गु्रप फोटोग्राफ कराया।
Read moreकटनी (19 फरवरी ) - जनपद पंचायत कार्यालय रीठी पहुंचने पर रविवार को कलेक्टर अवि प्रसाद और पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन को जनपद पंचायत के सी.ई.ओ. ज्ञानेन्द्र कुमार मिश्रा ने ‘‘विकास पथ पर रीठी’’ पुस्तक भेंट की। कलेक्टर श्री प्रसाद ने पुस्तक के विषय वस्तु और लेखक अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी डा. अजीत सिंह के संकलन की खूब सराहना की। उल्लेखनीय है कि रीठी विकासखंड के ग्राम अमगवां से शुरू हुई विकास यात्रा के दौरान ‘‘विकास पथ पर रीठी’’ मनरेगा एक नजर मे पुस्तक का विधायक बहोरीबंद प्रणय प्रभात पाण्डेय ने हाल ही मे विमोचन किया था।
Read moreकटनी (19 फरवरी )- बहोरीबन्द विधानसभा में प्रारंभ हुई विकास यात्रा रीठी जनपद क्षेत्र पहुची।विकास यात्रा का तीसरा दिन ग्राम पंचायत गोदाना से प्रारंभ हुई। विकास यात्रा क्षेत्रीय विधायक प्रणय प्रभात पांडे के द्वारा किया गया। विकास यात्रा में विधायक के साथ विकास यात्रा के प्रभारी और विजय शुक्ला , क्षेत्रीय जनपद सदस्य,सरपंच,उपसरपंच स्थानीय नागरिक एवं समस्तस प्रशानिक अमला तहसीलदार,सीईओ,थाना प्रभारी एवं सभी विभागों से प्रशानिक अधिकारी,कर्मचारी उपस्थिति हुए। विकास यात्रा ग्राम पंचायत गोदाना से पटेहरा होते हुए , कठोतिया पहुची कठोतिया से करहिया होते हुए सिमराड़ी पहुची। नयाखेड़ा में विधायक श्री पांडे द्वारा पौधारोपण का कार्य किया। जिसमे कलेक्टर अवि प्रसाद , पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन सहित सीईओ जिला पंचायत शिशिर गेमावत शामिल हुए। विकास यात्रा में विधायक प्रणय प्रभात पांडे द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की ग्रामीणों को प्रदाय की एवं ग्रामस पंचायत गोदाना सहित सभी ग्राम पंचायतों में मान विधायक प्रणय प्रभात पांडे द्वारा विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण,स्वीकृत कार्यो का शिलान्यास किया एवं किये गए विकास कार्यो ,स्वीकृत विकास कार्यो ,लाभान्वित हितग्राहियो की जानकरी समस्त ग्रामवाशियो को प्रदान की। विधायक द्वारा विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियो को हितलाभ वितरण किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा विधायक प्रणय प्रभात पांडे से स्थानीय समस्याओं से अवगत कराते हुये विकास कार्यो की मांग की। करहिया में मौके पर ही हितग्राही को पेंशन स्वीकृत किया गया पेंशन का लाभ पाकर सुमत्री ने विधायक श्री पांडे को धन्यवाद किया।
Read moreकटनी (19 फरवरी ) - शहर के स्थानीय के.सी.एस स्कूल मे रविवार को आयोजित विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए जिला स्तरीय चिकित्सकीय मूल्यांकन शिविर में पहुंचे कलेक्टर अवि प्रसाद, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन, और जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन ने बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री प्रसाद ने बच्चों को टाफियॉ और पेन प्रदान किया तथा खिचड़ी भी खिलाया। रविवार को आयोजित वृहद चिकित्सकीय मूल्यांक शिविर में कुल 159 दिव्यांग बच्चों का पंजीयन किया गया। जिसमें से 39 बच्चों को जीवन उपयोगी विभिन्न उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया। शिविर में 54 बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा जिला स्तर पर गृह आधारित शिक्षा वाले पूर्व से चिन्हित 15 बच्चों को आई.डी किट वितरित की गई। जिला चिकित्सालय कटनी, देवजी नेत्रालय जबलपुर और एलिम्को जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में एस.डी.एम प्रिया चंद्रावत, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे सहित विभिन्न विधाओं के चिकित्सक तथा समाजसेवी मौजूद रहे। शिविर स्थल में श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित एवं अस्थि बाधित बच्चों की जांच हेतु पृथक-पृथक स्टॉलों मंे विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर मंे श््ररवण बाधित 34, दृष्टिबाधित 52 और अस्थिबाधित 43 दिव्यांग बच्चों का परीक्षण हुआ। शिविर शुरू होने के पूर्व कलेक्टर श्री प्रसाद ने सभी स्टालों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने दिव्यांग बच्चों को किया दुलार दी टाफी कलेक्टर अवि प्रसाद ने शिविर स्थल पहुंचते ही सभी औपचारिकताओं को दर- किनार करते हुए सीधे दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंच गये। उन्होने बात करने में सक्षम बच्चों से बात किया, उनका नाम पूछा और सभी दिव्यांग बच्चों को टाफियां और पेन प्रदान किया और अपने हांथों से खिचड़ी खिलाई। बच्चों के सिर पर बड़ी आत्मीयता से हाथ फेरा और लाड़-दुलार किया तथा उन्के माता पिता से चर्चा की और कहा बच्चों के लिए बेहतर से बेहतर प्रयास किये जायेंगी।
Read moreकटनी (19 फरवरी ) - अंकुर अभियान के तहत रविवार को जिले भर में पौधारोपण का कार्यक्रम हुआ। विकासण्ड रीठी के ग्राम नयाखेड़ा में वृहद पौघारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। यहां बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पण्डेय, कलेक्टर अवि प्रसाद, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन, जिला पंचायत के सी.ई.ओ शिशिर गेमावत सहित बडी संख्या में ग्रामीण जनों ने पौधे रौपे। पौधारोपण स्थल पर जनपद पंचायत रीठी क सी.ई.ओ ज्ञानेन्द्र कुमार मिश्रा, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजीत सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूूद रहे। नयाखेड़ा में मिश्रित प्रजाति के 300 पौधे लगाये गये। कलेक्टर अवि प्रसाद ने रोपे गये पौधों की सुरक्षा उनकी देखभाल और समय-समय पर सिंचाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने पर्यावरण-संरक्षण और वातावरण में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से 19 फरवरी 2021 को प्रतिदिन पौध-रोपण करने का संकल्प लिया था। मुख्यमंत्री श्री चैहान का यह संकल्प अविरल जारी है। लोग और संस्थाएँ भी उनके इस महान उद्देश्य में जुड़ते जा रहे हैं।
Read more© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.
© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.