कटनी (19 फरवरी ) – शहर के स्थानीय के.सी.एस स्कूल मे रविवार को आयोजित विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए जिला स्तरीय चिकित्सकीय मूल्यांकन शिविर में पहुंचे कलेक्टर अवि प्रसाद, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन, और जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन ने बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का अवलोकन किया। कलेक्टर श्री प्रसाद ने बच्चों को टाफियॉ और पेन प्रदान किया तथा खिचड़ी भी खिलाया।
रविवार को आयोजित वृहद चिकित्सकीय मूल्यांक शिविर में कुल 159 दिव्यांग बच्चों का पंजीयन किया गया। जिसमें से 39 बच्चों को जीवन उपयोगी विभिन्न उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया। शिविर में 54 बच्चों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र तथा जिला स्तर पर गृह आधारित शिक्षा वाले पूर्व से चिन्हित 15 बच्चों को आई.डी किट वितरित की गई।
जिला चिकित्सालय कटनी, देवजी नेत्रालय जबलपुर और एलिम्को जबलपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में एस.डी.एम प्रिया चंद्रावत, तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, निगमायुक्त सत्येन्द्र सिंह धाकरे सहित विभिन्न विधाओं के चिकित्सक तथा समाजसेवी मौजूद रहे।
शिविर स्थल में श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित एवं अस्थि बाधित बच्चों की जांच हेतु पृथक–पृथक स्टॉलों मंे विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर मंे श््ररवण बाधित 34, दृष्टिबाधित 52 और अस्थिबाधित 43 दिव्यांग बच्चों का परीक्षण हुआ।
शिविर शुरू होने के पूर्व कलेक्टर श्री प्रसाद ने सभी स्टालों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने दिव्यांग बच्चों को किया दुलार दी टाफी
कलेक्टर अवि प्रसाद ने शिविर स्थल पहुंचते ही सभी औपचारिकताओं को दर– किनार करते हुए सीधे दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंच गये। उन्होने बात करने में सक्षम बच्चों से बात किया, उनका नाम पूछा और सभी दिव्यांग बच्चों को टाफियां और पेन प्रदान किया और अपने हांथों से खिचड़ी खिलाई। बच्चों के सिर पर बड़ी आत्मीयता से हाथ फेरा और लाड़–दुलार किया तथा उन्के माता पिता से चर्चा की और कहा बच्चों के लिए बेहतर से बेहतर प्रयास किये जायेंगी।
