कटनी (19 फरवरी ) अंकुर अभियान के तहत रविवार को कलेक्टर अवि प्रसाद और पुलिस अधीक्षक सुनील कुमर जैन ने शासकीय महाविद्यालय बरही के प्रांगण में पौधारोपण किया।
इस मौके पर जिला पंचायत के सी.ई.ओ शिशिर गेमावत और प्राचार्य आर.के.वर्मा ने भी पौधा रोपा।
छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय कलेक्टर श्री प्रसाद के यहां पहुंचते ही छात्रों ने सेल्फी ली और गु्रप फोटोग्राफ कराया।
