उमरियापान में महाशिवरात्रि पर्व पर अनुराग रामायण मंडल के द्वारा भगवान शंकर व माता पार्वती की बारातनिकाली गई।
बैंडबाजों और डीजे साउंड की धुन में भगवान शंकर की बारात में शामिल श्रद्धालु झूमते रहे।बारात में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की जीवंत
झांकी शामिल रही। वहीं भोलेनाथ की बारात में बाराती बने श्रद्धालु भी जमकर झूमते रहे। कटरा बाजार के जोगी मंदिर से शुरू हुई भगवान की बारात गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः कटरा बाजार पहुँची। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने बारात का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोलेनाथ की बारात में शामिल हुए।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया ढीमरखेड़ा कटनी
