• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, November 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*आस्था, संस्कृति और मनोरंजन के रंगों से सजेगा ऐतिहासिक कटाएघाट मेला* *24 नवंबर को बजरंग बली की भव्य शोभायात्रा से होगा शुभारंभ, 1 दिसंबर तक होंगे विविध आयोजन*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 22, 2026
in कटनी
0
*आस्था, संस्कृति और मनोरंजन के रंगों से सजेगा ऐतिहासिक कटाएघाट मेला*  *24 नवंबर को बजरंग बली की भव्य शोभायात्रा से होगा शुभारंभ, 1 दिसंबर तक होंगे विविध आयोजन*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। नगर के ऐतिहासिक कटाएघाट मेले में इस वर्ष धर्म, संस्कृति, खेल, कला और मनोरंजन का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित होने वाले श्री बजरंग कटाएघाट मेला 2026 में भव्य शोभायात्रा, विद्यालयीन सांस्कृतिक कार्यक्रम, विज्ञान प्रदर्शनी, खेल प्रतियोगिताएं, शासकीय योजनाओं के स्टॉल, कृष्ण रासलीला, सुंदरकांड पाठ, लेजर शो, गंगा आरती एवं दंगल सहित विविध आयोजन होंगे।

24 नवंबर को दोपहर 3 बजे श्री बजरंग बली की भव्य शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कटाएघाट मेला स्थल पहुंचेगी, जहां प्रतिमा स्थापना के साथ मेले का शुभारंभ होगा। 25 से 30 नवंबर तक विद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए गायन, नृत्य, फैंसी ड्रेस, निबंध एवं अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विज्ञान प्रदर्शनी में लगभग 20 विद्यालयों के विद्यार्थियों तथा शासकीय योजनाओं की प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों की सहभागिता प्रस्तावित है।

मेले में 27 नवंबर को शाम 6 बजे से कृष्ण रासलीला, 28 नवंबर को शाम 6 बजे से सुंदरकांड पाठ, 29 नवंबर को शाम 6 :30 बजे से लेजर शो तथा 30 नवंबर को शाम 5:30 बजे से
गंगा आरती श्रद्धालुओं एवं दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेगी। जबकि 1 दिसंबर को दोपहर 12 बजे दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा तथा दोपहर 2 बजे पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह आयोजित होगा। धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और जनउत्सव के विविध रंगों से सजा कटाएघाट मेला नगरवासियों सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
जमोड़ी में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने बांटे गर्म वस्त्र एवं कंबल

जमोड़ी में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने बांटे गर्म वस्त्र एवं कंबल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.