भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में आज दिनांक 22 नवम्बर को कटनी के ग्राम जमोड़ी में गर्म वस्त्र एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बढ़ती ठंड को देखते हुए गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को गर्म वस्त्र और कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री दीपक टंडन, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. राजेंद्र गुप्ता, श्री रवि खरे, श्री सुरेश सोनी, श्री एस.एन. अग्रहरि, श्री आशीष गुप्ता, श्री शशांक श्रीवास्तव, श्रीमती अनु श्रीवास्तव, श्री मधुसूदन जी, डॉ. अशोक चौदहा, डॉ. एल एन खंडेलवाल, डॉ. यशवंत वर्मा, डॉ. सुनीता वर्मा, डॉ. कमल लहरिया, डॉ. कृति लहरिया, डॉ. अमित साहू, डॉ. प्रसंग बजाज सहित अन्य चिकित्सक एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री दीपक टंडन ने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि ठंड में कोई भी गरीब परिवार बिना गर्म कपड़ों के न रहे। चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ लगातार सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास कर रहा है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के इस सेवा कार्य की सराहना की।


