• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, November 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश पन्ना

संवाद, संवेदनशीलता और भरोसे से सुलझा कनेरी का धरना वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण स्वेच्छा से घर लौटे पन्ना टाइगर रिजर्व के वाहनों से सभी को सुरक्षित घर पहुँचाया गया

by Manish Gautam Chiefeditor
November 21, 2026
in पन्ना
0
संवाद, संवेदनशीलता और भरोसे से सुलझा कनेरी का धरना वरिष्ठ अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण स्वेच्छा से घर लौटे पन्ना टाइगर रिजर्व के वाहनों से सभी को सुरक्षित घर पहुँचाया गया
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर संतोष चौबे
पन्ना टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में स्थित पूर्व ग्राम कनेरी में गत 19 नवम्बर को पहुँचे विस्थापित ग्रामीणों का धरना पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन, जिला प्रशासन एवं वरिष्ठ वन अधिकारियों के संयुक्त, संवेदनशील और संवादपूर्ण प्रयासों से आज शांतिपूर्वक समाप्त हो गया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण स्वेच्छा से अपने घरों को लौट गए।
उल्लेखनीय है कि पन्ना राष्ट्रीय उद्यान के कोर क्षेत्र में स्थित ग्राम कनेरी का विस्थापन वर्ष 2007-08 में ग्राम सभा एवं ग्रामीणों की सहमति से किया गया था। ग्राम के पात्र परिवारों के लिए कलेक्टर पन्ना द्वारा 24 जनवरी 2008 को अवार्ड पारित किया गया तथा तत्समय लागू पुनर्वास पैकेज के अनुसार मकान निर्माण, परिवहन एवं प्रोत्साहन की राशि का भुगतान किया गया। पुनर्वास हेतु भारत सरकार, पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने दिनांक 21 मई 2002 को उत्तर वनमंडल पन्ना के पुखरा क्षेत्र में ग्राम पीपरटोला, सूरजपुरा एवं कनेरी के विस्थापित परिवारों के लिए वनभूमि स्वीकृत की थी। इसी के अंतर्गत कनेरी के प्रत्येक पात्र परिवार को पुखरा में 02-02 हेक्टेयर कृषि भूमि आवंटित की गई। ग्रामीणों ने स्वयं पुखरा स्थल का चयन कर सहमति दी थी, किंतु उन्होंने तत्समय भूमि पर कब्जा नहीं लिया। बाद में शेष भूमि को कम उपजाऊ बताते हुए कनेरी के ग्रामीणों ने पुखरा जाने से इंकार कर दिया। अधिकांश परिवारों ने आवंटित भूमि अस्वीकार कर दी और वे छतरपुर जिले के ग्राम सूरजपुरा सहित अन्य स्थानों पर रहने लगे।
इसके बावजूद पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन इन परिवारों को कृषि भूमि उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। ग्रामीणों की सहमति के आधार पर वनमंडल छतरपुर में वनभूमि के व्यपवर्तन का प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया है, जो शासन स्तर पर प्रक्रियाधीन है। अपनी समस्याओं के शीघ्र निराकरण की माँग को लेकर पूर्व ग्राम कनेरी के रहवासी 19 नवंबर को पार्क के कोर क्षेत्र में स्थित अपने पुराने ग्राम स्थल पर पहुँच गए थे।
सूचना मिलते ही बाघ एवं अन्य वन्यप्राणियों से भरपूर कोर क्षेत्र में ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा के उद्देश्य से आवश्यक कार्यवाही की गई। ग्रामीणों से आत्मीय संवाद कर उनकी बात धैर्य से सुनी गई और यह सुनिश्चित किया कि किसी के जीवन को कोई खतरा न हो।
कलेक्टर पन्ना हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक सव्यसाची सराफ एवं उप संचालक बीरेन्द्र कुमार पटेल ने भी आज ग्राम कनेरी पहुंचकर ग्रामीणों से भेंट की और उनकी समस्याएँ विस्तार से सुनकर निराकरण का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने सभी ग्रामीणों से मुलाकात की और आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय एवं गंभीर प्रयास किए जाएंगे। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने अपना धरना समाप्त करने का निर्णय लिया।
धरना समाप्त होने के बाद पन्ना टाइगर रिजर्व ने अपने वाहनों से सभी ग्रामीणों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुँचाया। पूरे घटनाक्रम के दौरान न तो किसी प्रकार की अप्रिय घटना हुई और न ही वन्यप्राणियों अथवा मनुष्यों को कोई हानि पहुँची।
#JansamparkMP #panna
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
रीठी स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल, मरीज खुद किचन पहुंचकर ले रहे खाना, ट्रॉली बनी शोपीस!

रीठी स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की खुली पोल, मरीज खुद किचन पहुंचकर ले रहे खाना, ट्रॉली बनी शोपीस!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.