कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिमरा कला में अज्ञात कारणों के चलते धान की खरही में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खेत में रखी करीब 100 कट्टी धान की फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। इस अग्निकांड में लगभग 90 हजार रुपये की फसल जलने का अनुमान है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सिमरा कला निवासी गया प्रसाद भूमिया (58 वर्ष), पिता मुराली भूमिया एवं उनके भाई जवाहर की धान की फसल कटाई के बाद खेत में खरही के रूप में रखी हुई थी। इसी दौरान अचानक अज्ञात कारणों से खरही में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक लगभग 100 कट्टी धान की फसल जलकर राख हो चुकी थी।
इस घटना में किसान भाइयों को करीब 90 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है। मेहनत और लागत से तैयार की गई फसल को अपनी आंखों के सामने जलता देख पीड़ित किसान परिवार मायूस है। अब किसान भाइयों ने प्रशासन से नुकसान का उचित आकलन कराकर आर्थिक सहायता एवं मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। जिसकी सूचना नजदीकी रीठी थाने की दी गई हैं l
हरिशंकर बेन


