रिपोर्टर डॉ. सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। नर्मदा पुरम से औद्योगिक क्षेत्र मुहासा में बिना पंजीयन की बस क्रमांक MP 04 WN 5723 को मुहासा कंपनी के कर्मचारियों को ड्यूटी पर सुबह-सुबह ले जाने के दौरान आरटीओ फ्लाइंग स्क्वायड द्वारा सदर बाजार चौराहा के पास से पकड़ लिया गया। घटना की जानकारी मीडिया तक पहुंचते ही कलेक्टर सहित आरटीओ तक सूचना पहुंची, जिसके बाद पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए बस को जप्त कर लिया गया है। वही मौका स्थल पर ही बस के दस्तावेजों की जांच की गई तो पता चला उनके पास कोई भी वैधानिक दस्तावेज नहीं थे और बस बिना पंजीयन के ही नंबर प्लेट लगाकर कंपनी कर्मचारियों को ढोती हुई पाई गई। सूत्रों की माने तो बस पिछले तीन-चार दिनों से बिना पंजीयन के ही कंपनी के कर्मचारियों को ड्यूटी पर लाना ले जाना कर रही थी। अगर इस दौरान कोई बड़ा हादसा हो जाता तब जिम्मेदारी किसकी होती पर भी बड़े सवाल खड़े होने लगे हैं?? सूत्रों की माने तो मुहासा के किन्हीं INA सोलार कंपनी के कर्मचारियों को ड्यूटी पर लाने ले जाने के लिए बस लगाई गई है। वहीं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी प्रमोद कापसे ने बताया कि बिना किसी दस्तावेज के बस कर्मचारियों को ले जा रही । फ्लाइंग स्क्वायड द्वारा बस को रोक कर दस्तावेजों की जांच की गई थी,जांच के दौरान कोई भी वैधानिक दस्तावेज नहीं मिले। बस बिना पंजीयन संचालित हो रही थी। बस को जप्त कर लिया गया है और आगे कार्रवाई की जा रही है।


