Writing
ग्राम पंचायत पिलौजी के वार्ड नंबर-1 में नाली पर कब्जे का आरोप, मिट्टी डालकर रोका पानी का रास्ता! जिम्मेदार अधिकारी मौन?
ग्राम पंचायत पिलौजी के वार्ड क्रमांक-1 में सरकारी राशि से सड़क और नाली का निर्माण कराया गया था, लेकिन अब नाली को मिट्टी डालकर बंद किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सन्ती अवस्थी और उनके पुत्र राम अवस्थी ने नाली में मिट्टी डाल दी है, जिससे पानी की निकासी का रास्ता बंद हो गया है।
नाली बंद होने से वार्ड में जल निकासी की समस्या खड़ी हो गई है। आखिर सरकारी खर्च से बनी नाली को बंद करने का अधिकार किसने दिया? यदि नाली में मिट्टी डालकर पानी का रास्ता रोका गया है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी है?
मामले की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी दर्ज कराई गई है, जिसका शिकायत क्रमांक 41615549 है।
अब सवाल यह है कि शिकायत दर्ज होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे? क्या नाली से मिट्टी हटाकर जल निकासी बहाल कराई जाएगी या वार्डवासियों को इसी परेशानी से जूझना पड़ेगा?


