• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, November 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर तिवारी ने भरौली और इमलिया के खेतों में पहुंचकर हार्वेस्टर के स्‍ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम एवं बेलर मशीन से पराली प्रबंधन का लिया जायजा

by Manish Gautam Chiefeditor
November 17, 2026
in कटनी
0
कलेक्टर तिवारी ने भरौली और इमलिया के खेतों में पहुंचकर हार्वेस्टर के स्‍ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम एवं बेलर मशीन से पराली प्रबंधन का लिया जायजा
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी मंगलवार को ऊबड़-खाबड़ रास्तों से पैदल चलकर ग्राम भरौली और इमलिया के खेतों में पहुँचे और आधुनिक कृषि मशीनों के माध्यम से किए जा रहे पराली प्रबंधन का निरीक्षण किया। उन्‍होंने खेतों में हार्वेस्टर के स्‍ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम तथा बेलर मशीन के उपयोग से कृषि अवशेषों को एकत्रित करने की प्रक्रिया देखी। साथ ही ग्राम भरौली के किसान दूधिया प्रसाद और ग्राम इमलिया के वीरेंद्र सिंह के खेत में ही खड़े-खड़े चर्चा कर मशीनों के उपयोग, उनकी उपयोगिता और नरवाई प्रबंधन को लेकर उनके अनुभव भी जाने।

*पराली से 2500 से 3000 रुपये प्रति टन तक हो सकती है आमदनी*

बेलर मशीन के माध्यम से धान की पराली सहित अन्य कृषि अवशेषों को एकत्रित कर बेल तैयार की जाती है। इन बेलों की बायोमास पेलेट प्लांट में 2500 से 3000 रुपये प्रति टन तक बिक्री होती है। कृषि यांत्रिकी विभाग कटनी से प्राप्त इस मशीन की कीमत लगभग 4 लाख रुपये है, जिसमें करीब 2 लाख रुपये का अनुदान मिलता है। मशीन की प्रतिदिन 8 से 10 टन कृषि अवशेष एकत्रित करने की क्षमता है। अब तक जिले में लगभग 300 एकड़ क्षेत्र से पराली एकत्रित की जा चुकी है।

*कृषि अवशेषों से तैयार हो रहे बायोमास पैलेट*

कलेक्टर ने ग्राम इमलिया स्थित एस.के. एग्रो एंड ग्रीन एनर्जी के बायो फ्यूल प्‍लांट का भी जायजा लिया। वीरेंद्र सिंह द्वारा संचालित इस इकाई में किसानों से धान, गेहूं, मक्का, सरसों, चना एवं कपास सहित विभिन्न फसलों के कृषि अवशेष 2500 से 3000 रुपये प्रति टन की दर से खरीदे जाते हैं। इनसे बायोमास पैलेट तैयार कर 7000 से 8000 रुपये प्रति टन की दर से एनटीपीसी पावर प्लांट सिंगरौली भेजे जाते हैं। उद्योग की उत्पादन क्षमता प्रतिदिन लगभग 15 से 20 टन है।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
वन भूमि पर अतिक्रमण के मामले में चार लोगों पर वन अपराध दर्ज, न्यायालय ने दो को 14 दिन की हिरासत में भेजा जेल

वन भूमि पर अतिक्रमण के मामले में चार लोगों पर वन अपराध दर्ज, न्यायालय ने दो को 14 दिन की हिरासत में भेजा जेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.