• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, November 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

तहसीलदार अतुलेश सिंह को प्रदेश स्तर पर मिला सम्मान 3600 रजिस्ट्रियां कराने पर तहसीलदार भोपाल में हुये सम्मानित

by Manish Gautam Chiefeditor
November 17, 2026
in कटनी
0
तहसीलदार अतुलेश सिंह को प्रदेश स्तर पर मिला सम्मान  3600 रजिस्ट्रियां कराने पर तहसीलदार भोपाल में हुये सम्मानित
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (17 नवंबर) – ग्रामीण परिवारों को उनकी आवासीय भूमि का वैधानिक अधिकार दिलाने की दिशा में स्वामित्व योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कटनी जिले ने प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। योजना के तहत लगभग 3600 आबादी भूमि की रजिस्ट्रियां निष्पादित कराने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कटनी ग्रामीण के तहसीलदार अतुलेश सिंह को भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया।

          आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में आयोजित समारोह में प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा, प्रमुख सचिव श्री ई. रमेश कुमार और प्रमुख राजस्व आयुक्त श्रीमती निधि निवेदिता ने तहसीलदार अतुलेश सिंह को सम्मानित किया। यह सम्मान जिले में स्वामित्व योजना के तहत किए गए उल्लेखनीय कार्य और सर्वाधिक रजिस्ट्रियां निष्पादित कराने के लिए प्रदान किया गया।

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के नेतृत्व में जिले में स्वामित्व योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवारों को उनकी आवासीय संपत्ति के वैधानिक दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस उपलब्धि में तहसीलदार अतुलेश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने अपने क्षेत्र में लगभग 3600 आबादी भूमि की रजिस्ट्रियां निष्पादित कराईं। वहीं पटवारी मनोज कुमार मौर्य, अशोक सिंह बागरी और अभिषेक तिवारी ने भी इस कार्य में सक्रिय योगदान दिया। राजस्व अधिकारियों और मैदानी अमले के समन्वित प्रयासों से कटनी को प्रदेश स्तर पर यह उपलब्धि हासिल हुई है।

ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार

          स्वामित्व योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण आबादी क्षेत्रों में निवासरत परिवारों को उनके मकान और भूखंड का वैधानिक स्वामित्व प्रदान करना है। इसके तहत पात्र हितग्राहियों के अधिकार अभिलेख तैयार कर आबादी भूमि का निःशुल्क पंजीयन कराया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को अपनी संपत्ति पर कानूनी अधिकार का प्रमाण मिल रहा है। इन दस्तावेजों के आधार पर वे बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थाओं से ऋण प्राप्त करने सहित विभिन्न वित्तीय सुविधाओं का लाभ भी उठा सकेंगे। इससे ग्रामीण परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ उनकी संपत्ति के अधिकार भी सुरक्षित होंगे।

          योजना के तहत पात्र भू-अधिकार पत्रधारकों की रजिस्ट्री के लिए पंचायत उपकर और अतिरिक्त स्टाम्प ड्यूटी में छूट का प्रावधान किया गया है। खास बात यह है कि रजिस्ट्री की पूरी प्रक्रिया निःशुल्क है और इसके लिए हितग्राहियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। शासन की इस पहल से ग्रामीण परिवारों को बिना आर्थिक बोझ के अपनी आवासीय संपत्ति का वैधानिक अधिकार मिल रहा है।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर तिवारी ने भरौली और इमलिया के खेतों में पहुंचकर हार्वेस्टर के स्‍ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम एवं बेलर मशीन से पराली प्रबंधन का लिया जायजा

कलेक्टर तिवारी ने भरौली और इमलिया के खेतों में पहुंचकर हार्वेस्टर के स्‍ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम एवं बेलर मशीन से पराली प्रबंधन का लिया जायजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.