• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, November 16, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

ऑल इंडिया परमिट की पांच बसों के परमिट निरस्त करने की अनुशंसा निर्धारित किराए से अधिक राशि वसूलने और परमिट शर्तों के उल्लंघन पर इंदौर आरटीओ की कार्रवाई

by Manish Gautam Chiefeditor
November 15, 2026
in top
0
ऑल इंडिया परमिट की पांच बसों के परमिट निरस्त करने की अनुशंसा  निर्धारित किराए से अधिक राशि वसूलने और परमिट शर्तों के उल्लंघन पर इंदौर आरटीओ की कार्रवाई
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

जांच में बसों में अग्निशमन यंत्र भी नहीं मिले

ऑल इंडिया परमिट की बसों में यात्रियों से निर्धारित किराए से अधिक राशि वसूलने तथा परमिट शर्तों का उल्लंघन कर बसों का संचालन किए जाने की शिकायतों पर परिवहन विभाग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पांच वीडियोकोच बसों की जांच की गई। जांच में सभी पांच बसें ऑल इंडिया परमिट होने के बावजूद स्टेट कैरिज के रूप में संचालित पाई गईं। इसके साथ ही बसों में अग्निशमन यंत्र भी उपलब्ध नहीं मिले। अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए परिवहन विभाग ने पांचों बसों के परमिट निरस्त करने की अनुशंसा करते हुए प्रतिवेदन परिवहन आयुक्त कार्यालय को भेजा है।

परिवहन आयुक्त श्री उमेश जोगा एवं कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर आरटीओ श्री प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम द्वारा यह विशेष जांच अभियान संचालित किया गया। जांच के दौरान टीम ने बसों में यात्रा कर रहे यात्रियों से किराए की जानकारी भी प्राप्त की। इसमें इंदौर-पुणे मार्ग पर संचालित बस में यात्रियों से 800, 1200 और 2100 रुपये तक किराया वसूले जाने की जानकारी सामने आई। इसी प्रकार ठाणे मार्ग पर 1800 से 1900 रुपये, इंदौर-मुंबई मार्ग पर 2000 से 4000 रुपये तथा मूंगावली मार्ग पर 600 से 800 रुपये तक किराया लिया जाना पाया गया। एक बस में दो यात्रियों से कुल 8190 रुपये किराया वसूला गया। मुंबई मार्ग की एक अन्य बस में भी यात्रियों से 1250, 1500 और 2100 रुपये तक अलग-अलग किराया लिया गया था।

जांच के दौरान बसों में अग्नि सुरक्षा के लिए आवश्यक उपकरणों की अनुपलब्धता भी पाई गई। विभागीय जांच में यह स्पष्ट हुआ कि ऑल इंडिया परमिट के अंतर्गत संचालित बसों का स्टेट कैरिज के रूप में उपयोग किया जाना परमिट की शर्तों का उल्लंघन है। यात्रियों की सुरक्षा, निर्धारित किराया व्यवस्था और परिवहन नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।

आरटीओ श्री प्रदीप शर्मा ने बताया कि यात्रियों से अधिक किराया वसूलने और परमिट शर्तों के विरुद्ध बसों का संचालन किए जाने की शिकायतों के आधार पर यह अभियान चलाया गया। पांचों बसों के परमिट निरस्त करने के लिए प्रतिवेदन परिवहन आयुक्त कार्यालय को भेजा गया है। उन्होंने बस संचालकों को निर्धारित परमिट शर्तों एवं सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए हैं। परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार की जांच एवं कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
Jansampark Madhya Pradesh
Uday Pratap Singh
#indore
Collector Office Indore

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
स्लीमनाबाद महाविद्यालय की टीम रही द्वितीय, जिले के पांच महाविद्यालयों की छात्राओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

स्लीमनाबाद महाविद्यालय की टीम रही द्वितीय, जिले के पांच महाविद्यालयों की छात्राओं ने किया प्रतिभा का प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.