पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस ने अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण*
दिनांक 07 नवम्बर 2026 को भ्रमण के दौरान बड़वारा पुलिस को ग्राम रोहनिया में सांधी रोड पर एक लाल रंग का मेसी कंपनी का एक ट्रैक्टर क्र. एमपी 21 एबी 3643 मिला, जिसकी ट्रॉली में रेत भरी हुई थी । ट्रेक्टर चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम अखिलेश उर्फ गोलू पिता अनिल विश्वकर्मा उम्र 23 साल निवासी ग्राम गुड़ाकला थाना बड़वारा जिला कटनी का होना बताया ।
ट्रेक्टर ट्राली को संबंधित मामले में अज्ञात ट्रेक्टर चालक के विरुद्ध धारा 106 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा करवाया है ।
कार्रवाई में इनकी रही विशेष भूमिका – सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, उनि प्रदीप कुमार जावट, आर.624 रवि कुमार कोरी, की विशेष भूमिका रही।


