अनाथ बच्चों को स्कूल बैग, मिठाई, फल, दीपक, मोमबत्तियां एवं पटाखे भेंट कर मनाया खुशियों का पर्व।*
*बच्चों के साथ फुलझड़ी जलाकर बिताए आत्मीय पल, सभी को ‘हैप्पी दीपावली’ कहकर दी शुभकामनाएं।*
दीपावली के पावन पर्व पर खुशियां बांटने और समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ त्योहार की खुशियां साझा करने की भावना के साथ पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा अपनी पत्नी के साथ आशा किरण अनाथ आश्रम, झिंझरी पहुंचे। यहां उन्होंने आश्रम के बच्चों के बीच दीपावली का पर्व हर्षोल्लास एवं आत्मीयता के साथ मनाया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा ने बच्चों को स्कूल बैग, मिठाई, फल, दीपक, मोमबत्तियां एवं पटाखे भेंट किए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। उन्होंने बच्चों से आत्मीयतापूर्वक बातचीत की, उनके साथ हंसी-मजाक किया तथा फुलझड़ी जलाकर दीपावली की खुशियां साझा कीं।
पुलिस अधीक्षक श्री विश्वकर्मा ने सभी बच्चों को ‘हैप्पी दीपावली’ कहते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दीं। बच्चों के साथ बिताए इन खुशनुमा पलों ने दीपावली के पर्व को और भी यादगार बना दिया।
कटनी पुलिस – सुरक्षा, सेवा और संवेदना।


