MP NEWS CAST मनीष गौतम 9993205230
कटनी। उपभोक्ताओं को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण और नमूना संग्रहण की कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत कटनी की चार मिठाई दुकानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, मधई मंदिर स्थित यू.पी. स्वीट्स से खोया पेड़ा, काजू पान कतली और पतीसा के नमूने लिए गए। विश्वकर्मा पार्क स्थित कोहली स्वीट्स से खोया बर्फी, मगज लड्डू और नमकीन सेव के नमूने संग्रहित किए गए।
इसी प्रकार गुजराती स्वीट्स से खोया बर्फी एवं मगज लड्डू तथा नई बस्ती स्थित अग्रवाल स्वीट्स से खोया बर्फी, मिल्क केक और नमकीन सेव के नमूने जांच के लिए लिए गए हैं। सभी नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है।
*जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई*
विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की वास्तविक गुणवत्ता के संबंध में निष्कर्ष प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही निकाला जाएगा। यदि कोई नमूना खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुरूप नहीं पाया जाता है, तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


