• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, October 30, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन की कार्रवाई,बड़वारा में आधा दर्जन घाटों के रास्ते जेसीबी से बंद*

कलेक्टर श्री तिवारी और एसपी के निर्देश पर टास्क फोर्स की निर्णायक कार्रवाई,अवैध उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने की पहल*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 29, 2026
in कटनी
0
*अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन की कार्रवाई,बड़वारा में आधा दर्जन घाटों के रास्ते जेसीबी से बंद*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। जिले में खनिज संपदा के अवैध दोहन के विरुद्ध जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए रेत माफिया की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिला टास्क फोर्स ने बड़वारा तहसील के चिह्नित रेत घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों को जेसीबी मशीनों से खुदवाकर अवरुद्ध कर दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध उत्खनन और परिवहन में लगे वाहनों की आवाजाही रोकना है।

*चिन्हित घाटों पर संयुक्त टीम की दबिश*

अवैध रेत उत्खनन की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने बड़वारा क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भुड़सा संगम घाट, नौवा घाट, विलायतखुर्द, देवरी और गुड़ाकला सहित अन्य चिह्नित रेत घाटों पर कार्रवाई की गई। घाटों तक पहुंचने वाले मार्गों को जेसीबी से खुदवाकर बंद किया गया, ताकि इन रास्तों से भारी वाहनों की आवाजाही रोककर अवैध रेत परिवहन पर अंकुश लगाया जा सके।

*अवैध उत्खनन पर प्रशासन की पैनी नजर*

जिला प्रशासन द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन और खनिजों के अनधिकृत कारोबार के विरुद्ध लगातार निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध खनिज अधिनियम एवं अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जांच और कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कार्रवाई के दौरान खनिज विभाग के सहायक खनिज अधिकारी श्री कमलकांत परस्ते एवं श्री पवन कुशवाहा, बड़वारा तहसीलदार श्री ऋषि गर्ग तथा थाना प्रभारी श्री सुयश पांडे सहित प्रशासन और पुलिस का अमला मौजूद रहा।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
खनिज विभाग की देर रात बड़ी कार्रवाई: अवैध परिवहन करते 5 हाइवा जप्त, बिना RF TAG वाले वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

खनिज विभाग की देर रात बड़ी कार्रवाई: अवैध परिवहन करते 5 हाइवा जप्त, बिना RF TAG वाले वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.