पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा निर्देशित सोशल पुलिसिंग की बहुउद्देशीय पहल *”युवा सृजन संवाद”* कार्यक्रम के तहत दिनांक 28.10.2026 को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीजी कॉलेज) छिंदवाड़ा में विभिन्न विषयों पर व्याख्यान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों को साइबर सुरक्षा, यातायात जागरूकता एवं संवैधानिक मौलिक अधिकारों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इसके पश्चात सभी छात्र-छात्राओं को थाना कुंडीपुरा का भ्रमण करवाकर पुलिस के कार्यों, कार्यप्रणाली एवं थाने के विभिन्न कक्षों से अवगत कराया गया। साथ ही छात्रों के शंका समाधान हेतु थाना कुंडीपुरा में ही एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया।
इस संपूर्ण कार्यक्रम में टीआई ट्रैफिक श्री संदीप सुनेश, रक्षित निरीक्षक श्री हर्ष यादव, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक कंचन सिंह राजपूत, थाना प्रभारी कुंडीपुरा निरीक्षक श्री महेंद्र भगत, सूबेदार श्री लोहित शेंडे तथा पीजी कॉलेज से डॉ. शेखर ब्रह्मणे, डॉ. रजनी कवरेती, डॉ. मंशाराम उईके, डॉ. निधि डोडानी, डॉ. सीमा सूर्यवंशी एवं श्री महेंद्र साहू उपस्थित रहे।


