• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, October 29, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*जनसुनवाई : कलेक्टर श्री नारायन ने सुनी 175 आवेदकों की समस्यायें*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 27, 2026
in छिन्दवाडा
0
*जनसुनवाई : कलेक्टर श्री नारायन ने सुनी 175 आवेदकों की समस्यायें*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्‍दवाड़ा/27 अक्टूबर 2026/ राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है । कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 175 आवेदकों की समस्यायें सुनी । इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये । जनसुनवाई में मुख्य रूप से ज़मीन का सीमांकन करने, नक्शा दुरूस्त करने, अतिक्रमण हटाने एवं नाला गहरीकरण करने, अनुकम्पा नियुक्ति दिलाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, बिजली पानी की समस्या आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये। जनसुनवाई के दौरान आवेदकों के बैठने की व्यवस्था भी की गई थी।

कलेक्टर श्री नारायन ने विभिन्न आवेदनों में तत्काल प्रकरण नोट कराते हुए तत्परता के साथ निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कई प्रकरणों को समय सीमा की बैठक में समीक्षा के लिए भी चिन्हांकित किया। जनसुनवाई कार्यक्रम में आज ग्राम काराघाट के श्री मनेशलाल वंशकार ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत पट्टा-भू अधिकार में नाम दुरूस्त करने एवं श्री विजय वर्मा ने भूमि का राजस्व रिकॉर्ड दुरूस्त करने, ग्राम कठोतियाबुर्री के श्री काशीराम यदुवंशी ने परिवार की समग्र आईडी बनवाने, ग्राम ढोडा की श्रीमती कृष्णा उईके ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत योजना का लाभ दिलाने, चौरई नगर की कुमारी रूपाली मरावी ने अनुकम्पा नियुक्ति दिलाने, परासिया नगर के श्री संतोष मालवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान निर्माण में लगी आपत्ति को हटाने, छिंदवाड़ा के श्री छुट्टू अहिरवार ने गरीबी रेखा राशन कार्ड में पुन: नाम जुड़वाने, छिंदवाड़ा नगर के वार्ड क्रमांक – 13 के वार्डवासियों ने वार्ड में बंद पड़ी बोरिंग को पुन: चालू कराने, छिंदवाड़ा के गुलाबरा की गली नंबर-10 के श्री दारोकर सुहागपुरे ने राजस्व रिकार्ड सुधरवाने आदि के आवेदन प्रस्तुत किये। इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में एडीएम श्री धीरेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय और संबंधित अधिकारियों द्वारा भी आवेदनों पर सुनवाई की गई, जबकि अन्य सभी खंड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जनसुनवाई में शामिल हुये।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*शिकायत मिलते ही श्रम विभाग ने कराया महिला श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी का प्रबंध*

*शिकायत मिलते ही श्रम विभाग ने कराया महिला श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी का प्रबंध*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.