• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, October 28, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*दीपावली के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण* *विभिन्न क्षेत्रों के खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने किये गये जब्त*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 27, 2026
in छिन्दवाडा
0
*दीपावली के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण*  *विभिन्न क्षेत्रों के खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने किये गये जब्त*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्‍दवाड़ा/27 अक्टूबर 2026/ संपूर्ण प्रदेश में चलाए जा रहे मिलावट से मुक्ति अभियान एवं आगामी दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला छिंदवाड़ा द्वारा जिले में लगातार खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की जा रही है। विगत सप्ताह छिंदवाड़ा शहर, परासिया, उमरेठ, जामई, हर्रई एवं चौरई तहसीलों में खाद्य सुरक्षा दलों की टीमों द्वारा लगातार औचक निरीक्षण किए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री गोपेश मिश्रा द्वारा गत दिवस छिंदवाड़ा शहर के बड़े बिग बाजारों का बारीकी से निरीक्षण किया गया, जहां त्योहारों के दौरान काफी भीड़ रहती है और आमजन बड़ी मात्रा में खाद्य पदार्थों की खरीदी करते हैं। टीम ने रिलायंस रिटेल मार्ट नागपुर रोड, डी मार्ट परासिया रोड और विशाल मेगा मार्ट का औचक निरीक्षण कर त्योहारों पर उपलब्ध विभिन्न खाद्य पदार्थों एवं मिठाइयों की जांच की। इस दौरान रिलायंस रिटेल मार्ट नागपुर रोड से 5, डी मार्ट परासिया रोड से 5 और विशाल मेगा मार्ट से 5 खाद्य पदार्थों के नमूने जब्त किए गए।

इसी तरह परासिया शहर में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री गोपेश मिश्रा एवं सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री गीतराज गेडाम की संयुक्त टीम ने गुप्ता होटल, पीयूष होटल, बालाजी राजस्थान स्वीट्स और होटल जैनसंस का निरीक्षण किया। इस दौरान 7 खाद्य पदार्थों के नमूने जब्त किए गए। साथ ही प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग हो रहा है या नहीं, इसकी भी जांच की गई। एक अन्य टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री पंकज कुमार घाघरे द्वारा चौरई, हर्रई एवं उमरेठ में सोनी नमकीन, मानव मंदिर, एल.पी. डील और पवार होटल की जांच की गई। इस दौरान 9 खाद्य पदार्थों के नमूने जब्त किए गए। वहीं, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री संध्या मार्को की टीम ने जामई एवं तामिया में बीकानेर स्वीट्स, जय भोले होटल, वर्मा होटल और गुप्ता होटल का निरीक्षण किया। इस दौरान 11 खाद्य पदार्थों के नमूने जब्त किए गए।

 

प्रयोगशाला जांच के बाद होगी कार्रवाई – खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों से जब्त किए गए सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*जनसुनवाई : कलेक्टर श्री नारायन ने सुनी 175 आवेदकों की समस्यायें*

*जनसुनवाई : कलेक्टर श्री नारायन ने सुनी 175 आवेदकों की समस्यायें*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.