कटनी – मेहनत, सूझबूझ और खेती में नए प्रयोग करने का जज्बा हो, तो सीमित जमीन भी अच्छी आमदनी का जरिया बन सकती है। ग्राम बिजौरी के कृषक श्री वृंदावन पटेल इसकी मिसाल हैं। वे एक एकड़ में धान उगाने के साथ महज 25 डिसमिल भूमि पर तरह-तरह की सब्जियां पैदा कर खेती को मुनाफे का माध्यम बना रहे हैं।
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने कृषक श्री पटेल के खेत पहुंचकर उनकी कृषि गतिविधियों का निरीक्षण किया और फसल विविधीकरण के अनुभव जाने। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर तथा एसडीएम श्री जितेन्द्र पटेल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
*एक खेत, अनेक फसलें*
श्री पटेल अपने खेत के एक हिस्से में धान की खेती करते हैं, तो दूसरी ओर भिंडी, टमाटर, लौकी, खीरा और बरबटी जैसी सब्जियां उगाते हैं। अलग-अलग फसलों के उत्पादन से उन्हें आमदनी के विविध अवसर मिल रहे हैं।
*पशुपालन से खेती को सहारा*
कृषक के पास पांच गायें हैं। उनसे मिलने वाले गोबर का उपयोग वे खेतों में खाद के रूप में करते हैं। इससे जैविक खाद का इस्तेमाल बढ़ाने और खेती की लागत कम करने में मदद मिलती है।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी


