कटनी – प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 20 अक्टूबर को जिला मुख्यालय में नगर निगम द्वारा निर्मित जलकुंडों में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान चल समारोह और दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर 20 अक्टूबर को पुलिस कंट्रोल रूम और कलेक्ट्रेट कार्यालय में स्थापित डीसीसी कंट्रोल रूम में अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्था पर नजर रखने के लिए दोनों कंट्रोल रूम में तीन पालियों में कर्मचारियों की तैनाती की गई है। राजस्व निरीक्षक नजूल कार्यालय, कटनी श्री दादूराम पटेल को दोनों कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
*पुलिस कंट्रोल रूम में तीन पालियों में ड्यूटी*
पुलिस कंट्रोल रूम में प्रथम पाली में सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक महिला एवं बाल विकास विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर श्री ओमकार बेन, द्वितीय पाली में दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक श्रम विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर श्री हिमांशु झारिया तथा तृतीय पाली में शाम 7 बजे से प्रतिमा विसर्जन समाप्त होने तक खाद्य विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर श्री अंबकेश की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क हेतु हेल्पलाइन नंबर 7587615946 जारी किया गया है। किसी भी आवश्यक सूचना अथवा सहायता के लिए नागरिक उक्त नंबर पर संपर्क कर सकते है।
*डीसीसी कंट्रोल रूम में भी रहेगी तैनाती*
कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित डीसीसी कंट्रोल रूम में प्रथम पाली में सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपर कलेक्टर कार्यालय में संलग्न शिक्षा विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर श्री प्रवीन्द्र कुमार कोल, द्वितीय पाली में दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक उद्यानिकी विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर श्री मनीष पाण्डेय तथा तृतीय पाली में शाम 7 बजे से प्रतिमा विसर्जन समाप्त होने तक जिला सहकारिता विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर श्री नितिन जैन की ड्यूटी निर्धारित की गई है।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी


