• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, October 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*रेत के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई* *बछरवारा में बीती रात के अंधेरे में खनिज विभाग की दबिश, शासकीय भूमि पर डंप 200 घन मीटर रेत जब्त*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 17, 2026
in कटनी
0
*रेत के अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई* *बछरवारा में बीती रात के अंधेरे में खनिज विभाग की दबिश, शासकीय भूमि पर डंप 200 घन मीटर रेत जब्त*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

तीन दिन तक निगरानी,ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद बड़ी कार्रवाई; जब्त रेत सुरक्षित अभिरक्षा में रखवाई, अवैध भंडारण करने वालों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई*

कटनी। जिले में रेत के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा दिए गए के निर्देश के पालन में खनिज विभाग की टास्क फोर्स ने अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बछरवारा में शासकीय भूमि पर डंप लगभग 200 घन मीटर ताजी रेत जब्त की है। लगातार तीन दिनों तक क्षेत्र में निगरानी और गतिविधियों की पड़ताल के बाद बीती रात की गई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।

*तीन दिन तक निगरानी,फिर अवैध भंडारण पर कार्रवाई*

जिले में अवैध रेत उत्खनन और भंडारण की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खनिज विभाग की टीम पिछले तीन दिनों से गुड़ादेवरी, खरहटा और आसपास के नदी घाटों सहित रेत परिवहन के संभावित मार्गों पर नजर रखी जा रही थी। सूचना तंत्र से मिली खबरों की पुष्टि के बाद ग्राम बछरवारा में मुख्य सड़क के किनारे शासकीय भूमि पर बड़ी मात्रा में ताजी रेत डंप होने का इनपुट मिला। सूचना मिलते ही खनिज अमला सक्रिय हुआ और बीती रात में मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जांच के दौरान यहां लगभग 200 घन मीटर ताजी उत्खनित रेत का अवैध भंडारण पाया गया।

 

*जेसीबी और हाइवा से हटवाई गई रेत*

अवैध भंडारण पर कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग की टीम ने जेसीबी और हाइवा वाहनों की मदद से रेत को लोड कराया। जब्त की गई पूरी 200 घन मीटर रेत को जेके सीमेंट फैक्ट्री परिसर में सुरक्षित अभिरक्षा और सुपुर्दगी में रखवाया गया। वहीं, शेष रेत को मौके पर ही नष्ट कराया गया, ताकि अवैध भंडारण की स्थिति समाप्त की जा सके।

 

*राजसात की कार्रवाई,आगे भी जारी रहेगा अभियान*

उपसंचालक खनिज रत्नेश दीक्षित ने बताया कि जब्त रेत को शासन के पक्ष में राजसात करने की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। अवैध उत्खनन और भंडारण से जुड़े मामलों में निर्धारित कानूनी प्रावधानों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशों के अनुरूप खनिज विभाग अवैध रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर निगरानी बनाए हुए है। प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन और शासकीय भूमि के अनधिकृत उपयोग के मामलों में कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा।

जिले में रेत का अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध शिकायतों की जांच की जाएगी और अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कटनी में विकास का बड़ा धमाका! राबर्ट लाइन की 2 सड़कों की बदलेगी तस्वीर, ₹47.11 लाख से होगा कायाकल्प

कटनी में विकास का बड़ा धमाका! राबर्ट लाइन की 2 सड़कों की बदलेगी तस्वीर, ₹47.11 लाख से होगा कायाकल्प

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.