• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, October 18, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कटनी में विकास का बड़ा धमाका! राबर्ट लाइन की 2 सड़कों की बदलेगी तस्वीर, ₹47.11 लाख से होगा कायाकल्प

by Manish Gautam Chiefeditor
October 17, 2026
in कटनी
0
कटनी में विकास का बड़ा धमाका! राबर्ट लाइन की 2 सड़कों की बदलेगी तस्वीर, ₹47.11 लाख से होगा कायाकल्प
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी (16 अक्टूबर) — शहर के हर कोने तक विकास की रोशनी पहुँचाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही नगर पालिक निगम कटनी की महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के नेतृत्व में एक बार फिर शहरवासियों को बड़ी सौगात मिली है। शुक्रवार को संत कंवरराम वार्ड की राबर्ट लाइन में लगभग 47 लाख 11 हजार रुपये की लागत से होने वाले दो महत्वपूर्ण सड़क डामरीकरण कार्यों का भव्य भूमिपूजन संपन्न हुआ।

इस भव्य शुभारंभ के अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद गोविंद चावला, एमआईसी सदस्य सर्वश्री डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्ता, पार्षद शकुंतला सोनी, वंदना यादव, श्रीमती रेखा तिवारी, एल्डरमैन श्री नरेश अग्रवाल, श्री गंगाराम कटारिया और समाजसेवी श्री सौरभ अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
राबर्ट लाइन में इन दो सड़कों का होगा कायाकल्प
क्षेत्र की जनता की सालों पुरानी परेशानी को दूर करने के लिए बजरंग बली मंदिर से अमर अमित आसरानी के घर तक लगभग 26 लाख 68 हजार रुपये की लागत से डामरीकरण कार्य कराया जाएगा। वही रामचंद पोपटमल की आढ़त से जे.के. वॉच के मकान तक लगभग 20 लाख 43 हजार रुपये की लागत से डामरीकरण कार्य कराया जाएगा। इन दोनों विकास कार्यों की कुल लागत 47 लाख 11 हजार रुपये है। इन सड़कों के बनने से धूल-गड्ढों से निजात मिलेगी और क्षेत्रवासियों का आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा।

*🔹 “जनता को बेहतर सुविधाएं देना ही हमारी पहली प्राथमिकता” — महापौर श्रीमती सूरी*

जनता के उत्साह के बीच महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि शहर के हर वार्ड का चौमुखी विकास और नागरिकों को उच्च कोटि की मूलभूत सुविधाएं दिलाना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। कुछ तकनीकी कारणों से कार्यों में आई देरी पर उन्होंने जनता के प्रति खेद भी जताया और आश्वस्त किया कि नगर निगम पूरी रफ्तार से विकास के पहिये को आगे बढ़ा रहा है।

महापौर ने कड़े शब्दों में निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर एक पाई का सदुपयोग कर विकास का लाभ वार्ड के आखिरी छोर के नागरिक तक पहुँचाया जाएगा।

*🔹क्षेत्र के विकास के लिए रहूंगा सदैव तत्पर — पार्षद श्री गोविंद चावला*

क्षेत्रीय पार्षद श्री गोविंद चावला ने कहा कि संत कंवरराम वार्ड के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। वर्षों से लंबित सड़क डामरीकरण के सपनों को धरातल पर उतरता देख क्षेत्रवासियों में खुशी है। श्री चावला ने महापौर श्रीमती सूरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से वार्ड में विकास कार्यों की गंगा बह रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनता की हर उम्मीद पर खरा उतरने के लिए वे हमेशा मैदान में डटे रहेंगे।

*🔹वार्ड में विकास कार्यों की शुरुआत से नागरिकों में खुशी, महापौर एवं पार्षद के प्रति जताया आभार*

राबर्ट लाइन के स्थानीय नागरिकों ने महापौर श्रीमती सूरी और पार्षद श्री चावला का आत्मीय स्वागत किया। नागरिकों ने एक स्वर में महापौर और पार्षद के इस ऐतिहासिक कदम की जमकर सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह विकास की रफ्तार जारी रहने का विश्वास जताया।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
विद्यार्थियों को जैव उर्वरक एवं फसलों में रोग नियंत्रण का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।

विद्यार्थियों को जैव उर्वरक एवं फसलों में रोग नियंत्रण का तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.