• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, October 10, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

बड़गांव हाईस्कूल में जिला पंचायत CEO का औचक निरीक्षण! विद्यार्थियों से पूछे सवाल, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता भी परखी

by Manish Gautam Chiefeditor
October 10, 2026
in कटनी
0
बड़गांव हाईस्कूल में जिला पंचायत CEO का औचक निरीक्षण! विद्यार्थियों से पूछे सवाल, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता भी परखी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने शुक्रवार को शासकीय हाईस्कूल बड़गांव का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की अध्ययन प्रगति तथा शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया और विषयों से संबंधित प्रश्न पूछकर उनकी शैक्षणिक समझ का आकलन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाठ्यपुस्तक वितरण, गणवेश की उपलब्धता, प्रत्येक विषय के नियमित एवं प्रभावी अध्यापन तथा मध्यान्ह भोजन व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारु संचालन और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने से जुड़ी व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।

*विद्यार्थियों से संवाद कर परखी शैक्षणिक गुणवत्ता*

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने कक्षा आठवीं में पाठ्यपुस्तक वितरण की स्थिति की जानकारी ली तथा विद्यार्थियों को गणवेश उपलब्ध कराने और सभी विषयों का नियमित रूप से प्रभावी अध्यापन सुनिश्चित करने के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों से विज्ञान विषय पर संवाद करते हुए छात्र संस्कार उपाध्याय से मीथेन, ईथेन एवं ब्यूटेन की संरचना तथा पाचन तंत्र से संबंधित प्रश्न पूछे। वहीं छात्रा सोनाली यादव से हृदय की संरचना के संबंध में चर्चा कर उसकी विषयगत समझ जानी। विद्यार्थियों के साथ इस प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से उन्होंने कक्षा में अर्जित ज्ञान और अध्ययन की स्थिति को समझने का प्रयास किया। विद्यालय में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था का निरीक्षण कर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त की।

*शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

विद्यालय भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस पहल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के महत्व का संदेश दिया गया। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत किया गया यह अवलोकन विद्यालयीन व्यवस्थाओं, शैक्षणिक गुणवत्ता तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं की जमीनी स्थिति जानने की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
रीठी में शांति समिति की बैठक संपन्न, 21 अक्टूबर को मनेगा दशहरा; नगर में स्थापित होंगी लगभग 14 दुर्गा प्रतिमाएं,,,

रीठी में शांति समिति की बैठक संपन्न, 21 अक्टूबर को मनेगा दशहरा; नगर में स्थापित होंगी लगभग 14 दुर्गा प्रतिमाएं,,,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.