कटनी – आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से जिले में 7 अगस्त से प्रारंभ हुए मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के तहत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में आयोजित शिविरों के माध्यम से प्रशासन द्वारा शिकायतों का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके लिये अधिकारी प्रत्येक शुक्रवार को मैदानी भ्रमण कर आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर रहे हैं।
*9 अक्टूबर को घुघरा में आयोजित होगा शिविर*
इसी क्रम में अभियान के तहत शुक्रवार, 9 अक्टूबर को बहोरीबंद विधानसभा के अंतर्गत घुघरा क्लस्टर की 11 पंचायतों घुघरा, बडागांव, करहैयाकला, कैमोरी, खमरिया न 01, खरखरीए न 02, दुढरी, रैपुरा, पिपपरियापरोहा, बडखेड़ा, घुड़हर के लिए ग्राम पंचायत भवन घुघरा में शिविर आयोजित होगा। जहां नागरिक अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे।
*शत-प्रतिशत शिकायतों के निराकरण के निर्देश*
कलेक्टर श्री तिवारी ने अभियान के अंतर्गत सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम से संबंधित लंबित प्रकरणों शत प्रतिशत निराकरण के निर्देश दिये हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अधिकतम मामलों का निराकरण पूर्व में ही सुनिश्चित किया जाए तथा शेष प्रकरणों का समाधान शिविर स्थल पर किया जाए। जिन मामलों का तत्काल निराकरण संभव नहीं होगा, उनमें समय-सीमा निर्धारित कर आवेदकों को अवगत कराया जाएगा।
*लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त*
कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SewaSankalpAbhiyaan
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी


