आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा एवं दीपावली के मद्देनजर रात्रिकालीन गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश*
कटनी पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) ने बुधवार देर शाम थाना कुठला का औचक निरीक्षण कर रात्रिकालीन ड्यूटी व्यवस्था एवं पुलिसकर्मियों की सतर्कता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, ड्यूटी व्यवस्था, सतर्कता तथा कार्यप्रणाली की जानकारी ली।
एसपी श्री विश्वकर्मा ने रात्रिकालीन पुलिस गश्त व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रभावी निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी दुर्गा पूजा, दशहरा एवं दीपावली पर्वों के दृष्टिगत पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने तथा क्षेत्र में लगातार भ्रमण एवं प्रभावी पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
*संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश*
एसपी श्री विश्वकर्मा ने कहा कि रात्रि के समय पुलिस की सक्रियता अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


