कटनी जिले के रीठी थाने क्षेत्र अंतर्गत भरतपुर के धोरसी तलाब के पास आज साम लगभग 5.30 बजे बच्चो से भरी आटो को दमोह की ओर जा रही पिकअप ने ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी जिससे ऑटो पलट गया और बच्चे लहू लोहान हो , जिन्हें राजिरों की मदद से रीति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों मै अंशुमान दुबे,पिता परशोत्तम दुबे,शिखा पटेल ,कमलेश पटेल,कृष्णा पटेल,ओमकार, रामा अनुज विषकर्मा,निशा लोधी,पिता रज्जन लोषी,ज्योति पिता देवीसिंह, हिमांशी पिता कमलेश,भर्ती कराया गया जहां से प्रथम उपचार के बाद
वंशिका पिता पुष्पेंद्र पटेल के हाथ मैं फेक्चर होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर गया l
परंतु सोचने वाली बात यह है कि 2 घंटे गुजर जाने के बाद भी एंबुलेंस का कोई भी आता पता नहीं था l फोन के माध्यम से संपर्क करने पर बस यही आश्वासन मिलता था कि बस आ रहे हैं आ रहे हैं,,,l
वही एंबुलेंस के इंतजार में बैठे परिजन व्याकुल हो रहे थे कि वह कितनी जल्दी अपनी बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती करा सके l
समय पर एंबुलेंस में ना मिलना यह कोई रीठी अस्पताल का पहला मामला नहीं है यहां आए दिन एंबुलेंस चालकों की मनमानी सुर्खियों मैं बनी रहती है l लेकिन शासन प्रशासन ने अभी तक इनके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाई गए है l
हरिशंकर बेन


