आज दिनांक 07/10/2026 को वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के समापन पर वन परिक्षेत्र रीठी अंतर्गत सुदूर ग्राम नेगवा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वन विभाग द्वारा वन्यप्राणियों पर आधारित चित्रकला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी विद्यालय के छात्र छात्राओं ने ग्राम में रैली निकालकर वन्यप्राणि सुरक्षा का संदेश दिया गया। वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश पटेल ने बताया कि प्रति वर्षानुसार वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक मनाया गया जिसमें विभाग द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष गश्त अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य विपिन तिवारी, परिक्षेत्र सहायक सलैया महंत सिंह परिहार, बीट प्रभारी राजू विश्वकर्मा, हरेन्द्र काछी, रोहित कोल, राममनोहर रघुवंशी एवं नैगवा समिति अध्यक्ष खूबसिंग उपस्थित रहे।


