• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, October 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी ढीमरखेड़ा

ढीमरखेड़ा पानी की टंकी बनी मुसीबत, घरों में घुस रहा पानी, लागत बोर्ड तक गायब लीकेज टंकी और टूटी पाइपलाइन से ग्रामीण परेशान,

by Manish Gautam Chiefeditor
October 7, 2026
in ढीमरखेड़ा
0
ढीमरखेड़ा  पानी की टंकी बनी मुसीबत, घरों में घुस रहा पानी, लागत बोर्ड तक गायब  लीकेज टंकी और टूटी पाइपलाइन से ग्रामीण परेशान,
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सुनिऐ ग्रामीण की जुबानी

बरसात खत्म होते ही बंद हो जाती है जलापूर्ति, शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार बेखबर

https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261007-WA0141.mp4

ढीमरखेड़ा। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बम्हनी के ग्राम बनेहरी में ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराने के लिए बनाई गई पानी की टंकी अब सुविधा के बजाय मुसीबत बन गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी में लीकेज है और भराव के दौरान जगह-जगह से पानी रिसकर आसपास के घरों तक पहुंचता है। गांव में बिछाई गई पाइपलाइन भी कई जगह क्षतिग्रस्त है, जिससे पानी घरों में घुस रहा है। इससे मकानों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना हुआ है।
ग्रामीणों के मुताबिक टंकी बस्ती के बीच बनाई गई है। टंकी के पास कराया गया बोरवेल भी सफल नहीं हुआ। नतीजा यह है कि बरसात के दिनों में ही जलापूर्ति चालू रहती है और बारिश खत्म होते ही पानी बंद हो जाता है। ग्रामीणों को योजना का नियमित लाभ नहीं मिल रहा है।

लागत बोर्ड नहीं, निर्माण पर उठ रहे सवाल

टंकी निर्माण में एक और गंभीर लापरवाही सामने आई है। ग्रामीणों के अनुसार टंकी के पास लागत बोर्ड नहीं लगाया गया है। इससे ग्रामीणों को यह जानकारी तक नहीं मिल पा रही कि निर्माण कार्य की स्वीकृत लागत कितनी है और इसे किस एजेंसी ने कराया है। ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता और खर्च की जांच कराने की मांग की है।

शिकायतें होती रहीं, कार्रवाई नहीं हुई

ग्रामीणों का कहना है कि टंकी और पाइपलाइन की समस्या को लेकर सरपंच और संबंधित अधिकारियों से लगातार शिकायत की जा रही है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। मामले की जानकारी बड़वारा विधायक को भी दी गई थी। ग्रामीणों के अनुसार विधायक ने शीघ्र सुधार का आश्वासन दिया, लेकिन धरातल पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

बड़े हादसे की आशंका, आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों का कहना है कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन से घरों में पानी घुसने और टंकी के लीकेज के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यदि समय रहते व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे। उनका कहना है कि किसी हादसे से पहले जिम्मेदार विभाग को जागना होगा। ग्रामीणों ने टंकी और पाइपलाइन की तकनीकी जांच, क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत, असफल बोरवेल का समाधान और नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है। इन ग्रामीणों ने समस्या उठाई अजुमुदीन, राहुल, रामफल यादव, छकौड़ी कोरी, रूपलाल, चमन, प्रकाश, बाल गोविंद, गुड्डू चौधरी, मनीष, नितराम, राजकुमार, फतिया, ताराबाई, चंदाबाई, राजकुमारी, रंजना, कल्पना सहित अन्य ग्रामीण।, रिपोर्टर सत्येंद्र , बर्मन

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का समापन: नेगवा में छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली, चित्रकला-प्रश्नोत्तरी में दिखा उत्साह

वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का समापन: नेगवा में छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली, चित्रकला-प्रश्नोत्तरी में दिखा उत्साह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.