हरदा,
सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण हरदा विवेक सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तर पर जिलेवार विमुक्त, घुमंतु और अर्द्धघुमंतु समुदायों को शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदाय किये जाने के लिये विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में हरदा जिले के खिरकिया अनुभाग अंतर्गत ग्राम पंचायत चारूवा में 08 अक्टूबर को चारूवा देवी मंदिर परिसर, जादपुरा में शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 14 अक्टूबर को हरदा तहसील परिसर एवं 28 अक्टूबर को हरदा अनुभाग के ग्राम झिरी के प्राथमिक शाला भवन में विशेष शिविर आयोजित किये जायेंगे। शिविर में संबंधित समुदाय के लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर मौके पर ही लाभान्वित किया जाएगा।
हरदा से श्रीराम कुशवाहा की रिपोर्ट


