अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*
कटनी जन विश्वास एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह सीनियर बालक छात्रावास, देवरी भदौरा, विकासखंड कटनी का निरीक्षण किया गया। अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी श्री अनुराग मोदी, जिला संयोजक विमल चौरसिया ने छात्रावास का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छात्रावास में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध आवासीय व्यवस्था, स्वच्छता, भोजन, पेयजल, विद्युत
व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया। विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी भी ली। अधिकारियों ने छात्रावास प्रबंधन को विद्यार्थियों को बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा मूलभूत सुविधाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जन विश्वास एवं सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासकीय संस्थाओं की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करते हुए हितग्राहियों तक बेहतर सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना है।
*लखा पतेरी और बिछुआ में विद्यार्थियों से किया संवाद चखा मध्यान्ह भोजन*
भ्रमण के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मोदी ने ग्राम पंचायत लखपतेरी और बिछुआ की प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई की जानकारी ली एवं मध्यान्ह भोजन को चखा। उन्होंने मेनू के अनुसार भोजन बनाने जाने के निर्देश संबंधित जनों को दिए।
इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक कमलेश सैनी, मृगेंद्र सिंह, ऋषि राज चढ़ार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


