• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, October 3, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कालापीपल

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर सुश्री बाफना ने मक्सी क्षेत्र का भ्रमण कर कार्यों का निरीक्षण किया

by Manish Gautam Chiefeditor
October 3, 2026
in कालापीपल
0
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर सुश्री बाफना ने मक्सी क्षेत्र का भ्रमण कर कार्यों का निरीक्षण किया
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

रिपोर्टर बब्लू जायसवाल
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के तहत कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज मक्सी के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर शासकीय संस्थाओं, निर्माणाधीन भवनों एवं शासन की योजनाओं के तहत संचालित विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान अंतर्गत कलेक्टर सुश्री बाफना ने आज मक्सी में वार्ड क्रमांक 15 में स्वच्छ भारत मिशन (SBM 2.0) योजनांतर्गत एस.टी.पी. निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित ऐजेंसी को एसटीपी प्लांट का निर्धारित मापदण्ड अनुसार गुणवत्तायुक्त निर्माण कार्य करने के निर्देश दिये। कलेक्टर सुश्री बाफना ने मक्सी के वार्ड नंबर 02 में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना अंतर्गत डब्ल्यूटीपी निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने उक्त निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने मक्सी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (गड़रोली) के निरीक्षण के दौरान एएनसी, एनसीडी रजिस्टरों एवं दवा वितरण केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां एएनसी और एचआरपी की ऑनलाइन एन्ट्री कराने तथा एचआरपी के मरीजों का फालोअप लेने के निर्देश दिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने मक्सी में निर्माणाधीन सिविल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य को गुणवत्तायुक्त एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित निर्माण ऐजेंसी को दिये। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारी के माध्यम से निर्माण कार्य, सामग्रियों की गुणवत्ता की जाँच करने, लैब के माध्यम से ब्लॉक की जाँच कराने के निर्देश भी दिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने मक्सी के आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 14 में ईसीसी गतिविधियों का निरीक्षण किया। उक्त आंगनवाड़ी केन्द्र का संचालन सही तरीके से नहीं करने पर कलेक्टर सुश्री बाफना ने संबंधितों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने एवं परियोजना अधिकारी का दो दिन, पर्यवेक्षक का 05 दिन और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का 10 दिन का वेतन काटने के‍ निर्देश दिये।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने शासकीय प्राथमिक शाला गड़रोली का निरीक्षण कर एफएलएन गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से किताबें पढ़वाकर एवं जोड़ के सवाल हल कर सीखने के स्तर का आंकलन किया। कलेक्टर ने संबंधित शिक्षकों को बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, वर्कबुक अनुसार गतिविधियां संचालित करने, जादुई पिटारे का उपयोग करने के निर्देश दिये। विद्यालय में अनियमितताएं पायी जाने पर कलेक्टर ने विद्यालय के प्रभारी प्राधानाध्यापक को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये।

इस दौरान कलेक्टर सुश्री बाफना ने वार्ड क्रमांक 07 में अमृत 2.0 अंतर्गत वॉटर बॉडी रैजुवेनेशन कार्य एवं ग्रीन स्पैस डेवलपमेंट कार्य का भी निरीक्षण किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

#JanVishwasAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #JansamparkMP #MadhyaPradesh #collectorshajapur #shajapur #शाजापुर

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.