छिंदवाड़ा। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत नगर पालिका निगम छिंदवाड़ा द्वारा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता एवं जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज वार्ड क्रमांक 43 स्थित ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एकजुट होकर मानव श्रृंखला के माध्यम से “स्वच्छता ही सेवा” का संदेश प्रदर्शित किया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन की आदत एवं सामूहिक जिम्मेदारी बनाने का संदेश दिया।
यह गतिविधि नगर पालिका निगम छिंदवाड़ा की सहायक संस्था सिद्धिविनायक वेस्ट मैनेजमेंट सर्विसेज की टीम के सहयोग से आयोजित की गई। विद्यार्थियों की सहभागिता ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता, अनुशासन एवं सामूहिक भागीदारी का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वच्छता, कचरा पृथक्करण एवं अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही स्वच्छ एवं सुंदर छिंदवाड़ा के निर्माण में नागरिकों और विशेष रूप से युवाओं की सक्रिय भागीदारी के महत्व को रेखांकित किया गया।
नगर पालिका निगम छिंदवाड़ा द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत नागरिकों, विद्यार्थियों, शैक्षणिक संस्थानों एवं विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है।ट


