• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, October 3, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*छिंदवाड़ा की ऐतिहासिक श्रीरामलीला 138वें वर्ष में प्रवेश; आज आयोजित होगी श्रीरामलीला मंडल की महत्वपूर्ण वार्षिक बैठक*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 3, 2026
in छिन्दवाडा
0
*छिंदवाड़ा की ऐतिहासिक श्रीरामलीला 138वें वर्ष में प्रवेश; आज आयोजित होगी श्रीरामलीला मंडल की महत्वपूर्ण वार्षिक बैठक*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिंदवाड़ा। देशभर में अपनी भव्यता, विशिष्ट नाट्य-शैली और उत्कृष्ट परंपरा के लिए विख्यात छिंदवाड़ा की श्रीरामलीला इस वर्ष अपने 138वें वर्ष में प्रवेश करने जा रही है। श्रीरामलीला मंडल के अध्यक्ष श्री अरविंद राजपूत एवं सचिव श्री राजेंद्र आचार्य ने बताया कि 138वें वर्ष के भव्य आयोजन की तैयारियों का श्रीगणेश करते हुए श्रीरामलीला मंडल द्वारा आज एक महत्वपूर्ण वार्षिक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। बैठक का आयोजन शहर के स्थानीय श्रीराम मंदिर मानस भवन, छोटी बाजार में आज रात्रि 9:00 बजे से किया जावेगा। इसमें आगामी श्रीरामलीला के सफल संचालन एवं कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तय की जाएगी। उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष दिसंबर माह में श्री रामलीला मंडल, छिंदवाड़ा ने अपने संकल्प को पूरा करते हुए प्रभु श्रीराम की पावन जन्मभूमि अयोध्या धाम (राम की पैड़ी) में भव्य श्रीरामलीला का सफल मंचन कर राष्ट्रीय स्तर पर छिंदवाड़ा का नाम रोशन किया था। इसके साथ ही संस्कारधानी जबलपुर में आयोजित चतुर्थ विश्व रामायण कॉन्फ्रेंस में मंडल के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत ‘भरत मिलाप’ के मार्मिक मंचन ने देश-विदेश से आए रामायण मर्मज्ञों व श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया था। इस स्वर्णिम सफलता के बाद इस वर्ष का 138वां मंचन और भी अधिक भव्य एवं आकर्षक होने जा रहा है। मंडल के अध्यक्ष एवं सचिव ने आज आयोजित होने वाली इस बैठक में आगामी मंचन की व्यवस्थाओं एवं धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला तथा सामाजिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा किए जाने की बात कही। बैठक में छिंदवाड़ा के एसडीएम श्री सुधीर जैन का नागरिक अभिनंदन भी किया जाएगा। मंडल के पदाधिकारियों ने शहर के समस्त दानदाताओं, संरक्षक सदस्यों, वरिष्ठ कलाकारों, युवा सहयोगियों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने बहुमूल्य सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान करें।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*कटनी में आग से जले दलपत पटेल की मौत के बाद इंदिरा नगर तिराहे में शव रखकर चक्का जाम*  *परिजनों ने पुलिस कार्यवाही पर उठाए सवाल,न्याय दिलाने की मांग*

*कटनी में आग से जले दलपत पटेल की मौत के बाद इंदिरा नगर तिराहे में शव रखकर चक्का जाम* *परिजनों ने पुलिस कार्यवाही पर उठाए सवाल,न्याय दिलाने की मांग*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.