कटनी जिले की रीठी जनपद पंचायत क्षेत्र की 56 ग्राम पंचायतो में रीठी,पिपरिया परोहा,उमरिया,आदि सभी पंचायतों मैं आज 2 अक्तूबर को देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर पंचायत परिसर में सरपंच,सचिव,रोजगार सहायक सचिव,ग्रामीण एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियो लोगों ने गांधीजी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सेवा के विचारों को याद किया। कार्यक्रम में स्वच्छता, जनसेवा और गांव के विकास में सामूहिक भागीदारी का संदेश दिया गया। उपस्थित लोगों ने ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने में सहयोग का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं अन्य उपस्थितजनों ने महात्मा गांधी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने और गांव के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने की बात कही। इस दौरान वातावरण राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयघोष और सेवा-भाव के संदेश से गूंज उठा।
हरिशंकर बेन


