बेटा चोरी के मामले में जेल में है बंद। पत्नी को थाने लेकर आई थी पुलिस*
कुठला थाने में शुक्रवार की दोपहर एक व्यक्ति ने खुद को पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया ल। इस घटना से हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। उसे गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत इन्द्रानगर निवासी दलपत पटेल का बेटा चोरी के एक मामले में जेल में बंद है। इसी मामले में उसकी पत्नी को भी आरोपी बनाए जाने की बात सामने आ रही है। बताया जाता है कि इसको लेकर दलपत पटेल नाराज था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर थाने परिसर में खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आग लगाने के पीछे की वास्तविक वजह और घटनाक्रम को लेकर पुलिस के आधिकारिक बयान का इंतजार है। पुत्र का कहना है कि जब वह थाने पहुंचे तो पिता आग की लपटों से घिरे मिले। उन्हें नहीं पता आप कैसे लगी है।


