• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, October 21, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

वर्सी पर्व की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सेवा समीक्षा बैठक सम्पन्न

by Manish Gautam Chiefeditor
October 1, 2026
in कटनी
0
वर्सी पर्व की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सेवा समीक्षा बैठक सम्पन्न
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

सुरक्षा, यातायात, रेल यात्रियों की सुविधा, पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा
कटनी, माधवनगर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पूर्ण विदेही मुक्त संत परम श्रद्धेय सतगुरु बाबा माधवशाह साहिब एवं सतगुरु बाबा नारायणशाह साहिब जी का दो दिवसीय हरेमाधव वर्सी पर्व 9 एवं 10 अक्टूबर को हरेमाधव दरबार साहिब, माधवनगर में आयोजित किया जाएगा। वर्सी पर्व में कटनी सहित देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आयोजन की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों की सेवा समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल कुमार मौर्य, एसडीएम श्री जितेंद्र पटेल, उपायुक्त नगर निगम श्रीमती प्रियंका झरिया, कार्यपालन यंत्री एमपीईबी श्री महोबे, सहायक यंत्री श्री संदीप यादव, आरपीएफ टीआई श्री वीरेंद्र सिंह, जीआरपी टीआई श्री अनिल मरावी, माधवनगर थाना प्रभारी श्री शैलेन्द्र यादव, यातायात सूबेदार श्रीमती अंजू लकड़ा, नगर निगम के अधिकारी श्री आदेश जैन एवं श्री सुधीर मिश्रा, तहसीलदार श्री अतुलेश सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के प्रारंभ में हरेमाधव परमार्थ सत्संग समिति के सेवाधारियों द्वारा उपस्थित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। समिति की ओर से वर्सी पर्व की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी अधिकारियों को दी गई। साथ ही पूर्व में प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई सुविधाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए आगामी आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं एवं अपेक्षाओं से भी अवगत कराया गया।
आयोजन स्थल का किया निरीक्षण
बैठक के बाद प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने हरेमाधव दरबार साहिब परिसर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माणाधीन सत्संग पंडाल सहित आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आयोजन समिति के प्रतिनिधियों से तैयारियों के संबंध में चर्चा की।
वर्सी पर्व में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, कानून-व्यवस्था, यातायात, पार्किंग एवं नागरिक सुविधाओं को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
रेल यात्रियों की सुरक्षा और आवागमन पर विशेष ध्यान
अन्य जिलों एवं राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के रेल मार्ग से माधवनगर पहुंचने की संभावना को देखते हुए रेलवे, आरपीएफ एवं जीआरपी के अधिकारियों ने भी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कटनी क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों से श्रद्धालुओं की आवाजाही के दौरान सुरक्षा एवं आवश्यक समन्वय को लेकर चर्चा की गई।

यातायात व्यवस्था की भी हुई समीक्षा
वर्सी पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात विभाग द्वारा भी तैयारियों का जायजा लिया गया। यातायात सूबेदार श्रीमती अंजू लकड़ा सहित संबंधित अधिकारियों ने आयोजन स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों की यातायात व्यवस्था की समीक्षा की।
माधवनगर थाना क्षेत्र में आयोजन होने के कारण थाना प्रभारी श्री शैलेन्द्र यादव के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
पेयजल सहित मूलभूत सुविधाओं पर जोर
वर्सी पर्व में आने वाले श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम की टीम द्वारा भी आयोजन स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पेयजल, टेंट, दुकानों, स्वच्छता एवं अन्य नागरिक सुविधाओं की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई।
प्रशासन ने वर्सी पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
आयोजन समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन, पुलिस एवं विभिन्न विभागों के सहयोग से दो दिवसीय हरेमाधव वर्सी पर्व का आयोजन सुव्यवस्थित एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में सम्पन्न होगा।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
वर्षी महोत्सव की तैयारी तेज! कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक होंगे पुख्ता इंतजाम

वर्षी महोत्सव की तैयारी तेज! कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक होंगे पुख्ता इंतजाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.