• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Thursday, October 1, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

वर्षी महोत्सव की तैयारी तेज! कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक होंगे पुख्ता इंतजाम

by Manish Gautam Chiefeditor
October 1, 2026
in कटनी
0
वर्षी महोत्सव की तैयारी तेज! कलेक्टर-एसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक होंगे पुख्ता इंतजाम
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram
https://www.mpnewscast.com/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261001-WA0045.mp4

कटनी, 1 अक्टूबर। हरे माधव दरबार में 9 एवं 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाले वर्षी महोत्सव की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लेने गुरुवार को कलेक्टर श्री आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा आयोजन स्थल पहुंचे। कलेक्टर ने आयोजन समिति के प्रतिनिधियों और पदाधिकारियों से चर्चा कर यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता और बेहतर इंतजाम के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने महोत्सव में कटनी सहित अन्य जिलों से बड़ी संख्या में सिंधी समाज के श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और नागरिक सुविधाओं पर विशेष फोकस करने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर एवं एसपी ने निर्माणाधीन पंडालों, प्रवेश एवं निकासी मार्गों सहित आयोजन स्थल की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन समिति एवं सिंधी समाज के प्रतिनिधियों से चर्चा कर तैयारियों की जानकारी ली तथा श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थित पार्किंग, सुगम आवागमन, पर्याप्त सुरक्षा बल और आपातकालीन व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य, एसडीएम कटनी श्री जितेन्द्र पटेल, नगर निगम के अधिकारी तथा जीआरपी एवं रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।

*रेलवे स्टेशन से आयोजन स्थल तक सुरक्षा पर नजर*

अन्य जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के रेल मार्ग से आने की संभावना को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर भी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। रेलवे एवं जीआरपी अधिकारियों से यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही तथा आवश्यक समन्वय को लेकर चर्चा की गई। यातायात थाना की आरआई श्रीमती अंजू लकड़ा एवं एसआई श्री शशिभूषण दुबे ने यातायात प्रबंधन की तैयारियों का निरीक्षण किया।

माधवनगर थाना क्षेत्र में आयोजन होने के कारण थाना प्रभारी के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था एवं पुलिस बल की तैनाती की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

*श्रद्धालुओं की सुविधाओं का रखा जाएगा विशेष ध्यान*

कलेक्टर श्री तिवारी ने नगर निगम के अधिकारियों को आयोजन स्थल पर पेयजल, टेंट, दुकानों और अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए आयोजन से पहले सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
विद्यार्थियों को अरहर उत्पादन की धरवाड़ पद्धति का प्रशिक्षण दिया गया।

विद्यार्थियों को अरहर उत्पादन की धरवाड़ पद्धति का प्रशिक्षण दिया गया।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.