• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, September 28, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर ने लापरवाह अधिकारियों के प्रति जताई नाराजगी

समय-सीमा बैठक में की विभागीय योजनाओं, सीएम हेल्पलाइन और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा

by Manish Gautam Chiefeditor
September 28, 2026
in कटनी
0
कलेक्टर ने लापरवाह अधिकारियों के प्रति जताई नाराजगी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी – कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने सोमवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में कहा कि सभी अधिकारी बैठक में तैयारी और अद्यतन जानकारी के साथ आयें और शिकायतों का निराकरण कर प्रतिवेदन प्रस्‍तुत करें। उन्‍होंने लाड़ली लक्ष्‍मी योजना के तहत कम पंजीयन पर नाराजगी जाहिर करते हुये महिला एवं बाल विकासखंड परियोजना विजयराघवगढ़ के परियोजना अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार बैठक में समय-सीमा के लंबित पत्रों की जानकारी के बिना आने पर मार्कफेड के अधिकारी के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुये उन्होंने इस संबंध में मार्कफेड के प्रबंध संचालक (एमडी) को पत्र लिखकर अवगत कराने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर ने पटवारियों के लंबित विभागीय जांच प्रकरणों की जानकारी एसएलआर को प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर एवं अपर कलेक्‍टर श्री नीलांबर मिश्रा सहित अन्‍य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

*सड़क मरम्मत के कार्य प्राथमिकता से कराने के निर्देश*

कलेक्टर ने नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित अन्‍य संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम अब समाप्‍त हो गया है, इसलिये सभी विभाग सड़क मरम्मत से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराएं, ताकि आवागमन में नागरिकों को परेशानी न हो।

*ठेकेदारों और हितग्राहियों का करें शीघ्र भुगतान*

कलेक्टर ने सभी तहसीलदारों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ठेकेदारों के भुगतान सहित चाय-नाश्ता, फोटोकॉपी सहित विभिन्न मदों के भुगतान तथा हितग्राहियों के देयकों का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

*सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण हेतु मिली सराहना*

कलेक्टर श्री तिवारी ने सीएम हेल्‍पलाइन शिकायतों के निराकरण में कटनी जिले को प्रदेश में द्वितीय स्‍थान मिलने पर सराहना करते हुये सभी विभागों को मुख्‍यमंत्री जन विश्‍वास अभियान के तहत 2 अक्‍टूबर को पहाड़ी में आयोजित होने वाले आगामी शिविर हेतु चयनित सीएम हेल्‍पलाइन एवं लोकसेवा गारंटी अधिनियम की शिकायतों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए।

*स्वास्थ्य सेवाओं में लायें अपेक्षित प्रगति*

कलेक्‍टर श्री तिवारी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान अनमोल पोर्टल पर गर्भवती माताओं की एएनसी जांच एवं एनीमिया के मामलों की समीक्षा की। उन्‍होंने सभी विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

*महिला एवं बाल विकास योजनाओं की समीक्षा*

कलेक्टर ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की समीक्षा करते हुए परियोजना ढीमरखेड़ा एवं कटनी शहरी में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना, जन्म प्रमाण पत्र, 3 से 6 वर्ष के बच्चों के पंजीयन, पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों की स्थिति तथा पोषण ट्रैकर में चिन्हांकित सैम एवं मैम बच्चों की स्थिति की भी समीक्षा की।

*न्‍यायालयों व आयोगों से जुड़े मामलों में दें प्रतिवेदन*

कलेक्टर श्री तिवारी ने नगर निगम, जिला पंचायत, एसडीएम, तहसीलदार सहित संबंधित जिला अधिकारियों को अपने विभागों से जुड़े अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग और मानवाधिकार आयोग तथा बाल संरक्षण आयोग, लोकायुक्‍त एवं सीएम मॉनिट और उच्‍च न्‍यायालय से संबंधित प्रकरणों के मामलों में समय पर प्रतिवेदन और जवाब दावा करने के निर्देश दिए।

*पीएम किसान ई-केवाईसी का कार्य एक सप्ताह में पूरा करें*

राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने फार्मर रजिस्ट्री, स्वामित्व योजना, डिजिटाइजेशन एवं पीएम किसान ई-केवाईसी की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने 30 सितंबर तक खरीफ गिरदावरी का कार्य प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।

*स्वरोजगार योजनाओं में लक्ष्यपूर्ति सुनिश्चित करें*

कलेक्टर ने विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के लंबित एवं स्वीकृत प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने स्वीकृत प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूरी कराने तथा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्‍होंने विशेष रूप से नगर निगम को पीएम स्‍वनिधि योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

*बैठक में ये रहे उपस्थित*

बैठक में समस्त एसडीएम, उपसंचालक खनिज श्री रत्नेश दीक्षित, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सच्चिदानंद पाण्डेय, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विमल चौरसिया, सहायक संचालक मत्स्योद्योग आशीष नायक, जिला पंजीयक पंकज कोरी, जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#JansamparkMP
#CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#udaypratapmp
#jbpcommissioner
#katni
#कटनी

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
माधव नगर में 9 एवं 10 अक्टूबर को आयोजित होगा वर्सी मेला, निगमायुक्त ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी

माधव नगर में 9 एवं 10 अक्टूबर को आयोजित होगा वर्सी मेला, निगमायुक्त ने व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.