मध्यप्रदेश खनिज के क्षेत्र में अग्रणी राज्य है। नए खनि निरीक्षक शासन से जुड़कर सिर्फ नौकरी ही प्राप्त नहीं कर रहे, बल्कि सेवा का एक नया अवसर प्राप्त कर अपनी नई पहचान भी प्रारंभ कर रहे हैं।
मध्यप्रदेश सरकार अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। बीते एक वर्ष में 85 हजार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया गया है।

