कटनी/ पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य के मार्गदर्शन में महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर ने स्पा सेंटर पर हुई छापेमारी के चर्चित मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित सरगना सागर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। स्पा सेंटर पर दबिश के बाद शुरू हुई जांच में सागर चौधरी का नाम मुख्य रूप से सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर सघन पूछताछ कर रही है। वहीं इस पूरे मामले में स्पा सेंटर के संचालन व नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी बारीकी से जांच की जा रही है, जिसके आधार पर जल्द ही अन्य लोगों पर भी शिकंजा कसा जा सकता है।

