सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित विकासखंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में सीएम राइज स्कूल बांदरी और शासकीय माध्यमिक शाला सेवन के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। संकुल केंद्र पिठौरिया से आयोजित प्रतियोगिता में सीएम राइज बांदरी के छात्र आरेंद्र लोधी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शासकीय माध्यमिक शाला सेवन के छात्र ऋषि कुमार यादव ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
ऋषि कुमार यादव का चयन अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सेवन गांव निवासी ऋषि, किसान परिवार से आते हैं। उनके पिता मनीष यादव किसान हैं, वहीं उनके दादाजी श्रीसीग यादव जागरूक एवं शिक्षित किसान के रूप में गांव में अपनी पहचान रखते हैं।
ऋषि कुमार यादव की इस उपलब्धि से सेवन गांव सहित उनके विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है। इस सफलता के पीछे उनके शिक्षक कमलेश ब्राह्मण की मेहनत और बच्चों को लगातार प्रोत्साहित करने की भूमिका भी महत्वपूर्ण बताई जा रही है।
हमारे चैनल की ओर से ऋषि कुमार यादव को जिला स्तर पर चयनित होने और प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।
मालथौन से दुर्गसिंह यादव की रिपोर्ट।


