नाम: नीरज तिवारी
कटनी जिले के बरही नगर में चोरी की घटनाओं के बीच वार्ड क्रमांक-13 से दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी का मामला सामने आया है। सायरा बानो के घर में परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे, जबकि घर की छोटी बेटी बकरी चराने गई थी।
इसी दौरान करीब सुबह 11 बजे अज्ञात चोरों ने कथित तौर पर मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आलमारी का लॉकर खंगालकर सोने-चांदी के जेवरात एवं करीब 50 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही बरही पुलिस मौके पर पहुंची थी और घटनास्थल का जायजा लेकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। उक्त घटना को लेकर रविवार को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
परिजनों के मुताबिक चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 7 से 8 लाख रुपये है। वहीं पुलिस रिकॉर्ड में करीब 40 हजार रुपये का सोना, 10 हजार रुपये की चांदी और 50 हजार रुपये नकद, कुल करीब एक लाख रुपये की चोरी दर्ज होने की बात सामने आई है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक बरही क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वार्ड क्रमांक-13 की इस वारदात में संदिग्धों को देखे जाने की बात भी सामने आई है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं और पुलिस मामले की जांच तथा चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
बहरहाल, दिनदहाड़े हुई उक्त चोरी की वारदात से क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। अब पुलिस जांच में आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के साथ चोरी गए माल की बरामदगी का इंतजार है।
बाइट: सायरा बानो — आवेदिका
बाइट: तबसुम बी — पीड़िता की बहू, आवेदिका


