*योगेश गजभिये पांढुरना*.कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा द्वारा अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का नियमानुसार निराकरण करते हुए तीन आवेदकों को सहायक श्रेणी-3 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। इस संबंध में कलेक्टर कार्यालय द्वारा नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं।
मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अनुकंपा नियुक्ति संबंधी निर्देशों के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का जिला स्तरीय समिति द्वारा परीक्षण एवं अनुशंसा के आधार पर नियमानुसार निराकरण किया गया। परीक्षण के उपरांत पात्र आवेदकों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है।
जारी आदेश के अनुसार रविकुमार पिता स्व. ईश्वरदयाल साहू निवासी सुकलूढाना वार्ड क्रमांक 18 जिला छिंदवाड़ा; अमन, पिता स्व. धर्मेन्द्र टवे॑कर निवासी उमरानाला तहसील मोहखेड़, जिला छिंदवाड़ा तथा शुभम पिता स्व. रूपचंद रबड़े निवासी जलाराम वार्ड, पांढुर्णा जिला पांढुर्णा को कलेक्टर कार्यालय, जिला पांढुर्णा में सहायक श्रेणी-3 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है।
नियुक्ति शासन द्वारा निर्धारित वेतनमान एवं नियमों के अधीन की गई है। नियुक्ति तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रहेगी। संबंधित अभ्यर्थियों को आदेश जारी होने की तिथि से 15 दिवस के भीतर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। नियुक्ति के लिए जिला मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ्य परीक्षण, चरित्र प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण-पत्र सहित निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत करना आवश्यक किया गया है।
नियुक्ति आदेश में निर्धारित शर्तों एवं नियमों का पालन करना अनिवार्य किया गया है। साथ ही, चरित्र सत्यापन में शासकीय सेवा के लिए अपात्र पाए जाने अथवा नियुक्ति संबंधी शर्तों का उल्लंघन होने की स्थिति में अनुकंपा नियुक्ति समाप्त की जा सकेगी।


