जमुना प्रसाद विश्वकर्मा डी ए वी विद्यालय में हिन्दी दिवस बहुत धूमधाम के साथ मनाया गया । यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश जोन के क्षेत्रीय निदेशक एवं विद्यालय प्राचार्य श्री एस के सिन्हा जी की अध्यक्षता में पूर्ण हुआ । प्राचार्य महोदय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ कक्षा सातवीं एवं आठवीं के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न रोचक और मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं ।कक्षा सातवीं की छात्रा प्रियल साहू ने हिन्दी भाषा के प्रभाव को स्पष्ट करते हुए भाषण की प्रस्तुति दी कक्षा आठवीं की छात्रा मुग्धम पंजवानी ने सुंदर एवं मुग्ध कर देने वाली कविता का वाचन किया इसी क्रम में सातवीं की छात्राएं सावी बिलैया , सौम्या त्रिपाठी, आरोही बघेल एवं स्वर्णिका त्रिपाठी एवं श्री सुहाने ने दोहों और चौपाई गायन के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी ।इसी क्रम में कक्षा सातवीं के अन्य विद्यार्थियों अश्वी चंदेल , सलोनी कुमारी , राया हो ट वानी आर्या ,अग्रवाल , अद्विका ठाकुर , पहल त्रिपाठी द्वारा सुंदर कविताएं प्रस्तुत की गईं हिन्दी शिक्षिका श्रीमती संगीता दीक्षित द्वारा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई जिसमें विद्यार्थियों द्वारा हिंदी साहित्य एवं व्याकरण से जुड़े हुए प्रश्नों के उत्तर दिये गए । इसी क्रम में सिद्धिमा चौदहा , आरना बजाज , सान्वी त्रिपाठी , सताक्षी बिलैया ने हिन्दी भाषा के महत्व पर सुंदर संभाषण की प्रस्तुति दी इसी क्रम में कक्षा तीसरी के विद्यार्थी ओजस खरे ने भी मनमोहक कविता प्रस्तुत की । तत्पश्चात हिन्दी शिक्षिका श्रीमती सविता चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियो ने मुहावरों का अभिनय किया तथा अन्य विद्यार्थियों ने उनकी पहचान कर सभी के ज्ञान का वर्धन किया । तत्पश्चात प्राचार्य महोदय ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को हिन्दी दिवस की बधाई दी तथा हिन्दी भाषा को मातृ भाषा बताते हुए रूचिपूर्वक हिन्दी भाषा से संबंधित साहित्य को पढ़ने हेतु प्रेरित किया। तथा प्रतिभागी एवं विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए । आभार प्रदर्शन हिन्दी शिक्षक श्री बृजमोहन तिवारी ने किया तथा मंच संचालन हिन्दी शिक्षक श्री हेमंत श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में कक्षा सातवीं की छात्राओं अमायरा साहू और कीर्ति मिश्रा द्वारा किया गया । शांतिपाठ के पश्चात कार्यक्रम की समाप्ति हुई।


