• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Monday, September 14, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश मंडला

*बारिश में जल एवं वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव जरूरी,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जारी की एडवाइजरी*

by Manish Gautam Chiefeditor
September 14, 2026
in मंडला
0
*बारिश में जल एवं वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव जरूरी,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जारी की एडवाइजरी*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

संवाददाता -भूनेश्वर केवट

*बारिश में जल एवं वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव जरूरी,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जारी की एडवाइजरी*

मंडला-बरसात के मौसम में जल एवं वेक्टर जनित बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है। इसे देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहन्ती ने जिले के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी कर सावधानी बरतने की अपील की है।
सीएमएचओ ने बताया कि बारिश के दौरान दूषित पानी और अस्वच्छता के कारण दस्त, उल्टी-दस्त, पेचिस, पेट दर्द, डायरिया, पीलिया, टायफाइड एवं बुखार जैसी बीमारियाँ हो सकती हैं। उन्होंने लोगों से शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल का उपयोग करने और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पानी को उबालकर, फिल्टर अथवा आरओ का पानी या हैंडपंप का पानी छानकर ही पीना चाहिए। कुएं, नदी, नाला, पोखर और झील का पानी बिना शुद्ध किए उपयोग न करें। पानी का क्लोरीनेशन करने के बाद ही उसका उपयोग करें। सड़ी-गली सब्जियों, फलों एवं बासी भोजन से बचें। भोजन करने और खाद्य पदार्थों को छूने से पहले तथा शौच के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोएं। स्वच्छ शौचालय का उपयोग करें।
बारिश के मौसम में मलेरिया, डेंगू, चिकिनगुनिया एवं फायलेरिया जैसे वेक्टर जनित रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है। घर के आसपास पानी जमा न होने दें और गड्ढों को भर दें। पुराने टायर, कबाड़, कूलर एवं पानी की टंकियों में पानी जमा न होने दें। कूलर और टंकियों का पानी नियमित रूप से खाली और साफ करते रहें।
मच्छरों से बचाव के लिए रात में मच्छरदानी का उपयोग करें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहनें तथा क्रीम, क्वाइल और रिपेलेंट जैसे साधनों का उपयोग करें। शाम के समय खिड़की-दरवाजे बंद रखें। बुखार आने पर तत्काल खून की जांच कराएं।
मलेरिया मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से होता है, जबकि डेंगू एडीज मच्छर के माध्यम से फैलता है, जिसका लार्वा साफ पानी में पनपता है। चिकिनगुनिया में तेज बुखार के साथ शरीर एवं जोड़ों में अत्यधिक दर्द और चकत्ते हो सकते हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि उल्टी-दस्त अथवा बुखार जैसे लक्षण होने पर स्वयं उपचार न करें, बल्कि नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श लें। ग्रामीण क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ता के माध्यम से भी खून की जांच एवं आवश्यक दवाएं प्राप्त की जा सकती हैं। दस्त होने पर ओआरएस घोल एवं पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करते रहें।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*दो माह जेल में रहकर जेल से रिहा होते ही आरोपी ने चुराई थाना देहात क्षेत्र से दो मोटर साईकले देहात थाना पुलिस ने की देहात पुलिस ने की दोनो मोटर साईकले जप्त*

*दो माह जेल में रहकर जेल से रिहा होते ही आरोपी ने चुराई थाना देहात क्षेत्र से दो मोटर साईकले देहात थाना पुलिस ने की देहात पुलिस ने की दोनो मोटर साईकले जप्त*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.